{"_id":"61e5b66bc5c7875992124bad","slug":"bdc-s-husband-got-the-lights-installed-on-the-pillars-case-on-two-raibaraily-news-lko613912339","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी के पति ने खंभों पर लगवाई लाइटें, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी के पति ने खंभों पर लगवाई लाइटें, दो पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के रनापुर पहरौली के पंचायत मंत्री ने गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति सहित दो लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बीडीसी के पति ने ग्राम पंचायत में खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं।
ग्राम पंचायत रनापुर पहरौली के ग्राम पंचायत अधिकारी विनय कुमार निर्मल ने आरोप लगाया है कि रनापुर पहरौली की क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता कुशवाहा के पति सुनील कुमार कुशवाहा ने 14 व 15 जनवरी के मध्य आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए ग्राम पंचायत में लगे विभिन्न बिजली के खंभों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं।
लाइटें लालगंज क्षेत्र के पीरअलीपुर मजरे गौरा रुपई निवासी मुकेश कुमार द्विवेदी द्वारा आपूर्ति की गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।