फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BDC beaten up at BJP leader's house

भाजपा नेता के घर बीडीसी को पीटा

Mon, 26 Jul 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
BDC beaten up at BJP leader's house
रायबरेली-महराजगंज। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में दिए गए तीन लाख रुपये के लिए एक भाजपा नेता के घर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील कुमार यादव को जमकर पीटा गया। हमलावरों ने बीडीसी का हाथ तोड़ दिया। पार्टी में शामिल होने की बात कहकर पहले बीडीसी को अगवा किया गया और फिर भाजपा नेता के घर पर उसे जमकर टार्चर किया गया।
विज्ञापन

किसी तरह हमलावरों के चंगुल से बचकर निकले बीडीसी ने घटना की सूचना परिवारीजनों को दी। घायल बीडीसी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में भाजपा नेता समेत 10 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे सिंघाराय मजरे खैरहना गांव निवासी एवं बीडीसी सुशील कुमार यादव को रविवार रात भाजपा नेता के गुर्गों ने अगवा कर लिया। गुर्गे अगवा करके बीडीसी को भाजपा नेता के घर ले गए। वहां भाजपा नेता व उसके गुर्गों ने बीडीसी को बेरहमी से पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुर्गों ने बीडीसी का एक हाथ तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी का आरोप है कि भाजपा नेता ने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए। वोट देने के लिए तीन लाख रुपया दिया था जिसे वापस भी कर दिया था। इसके बाद भी भाजपा नेता और उसके गुर्गे तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसी वजह से दुसौती गांव स्थित भाजपा नेता के घर ले जाकर पीटा गया।
जानकारी होने पर परिवारीजनों ने बीडीसी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महराजगंज कोतवाल रेखा सिंह ने प्राइवेट अस्पताल पहुंचकर घटना की जांच की। साथ ही घायल बीडीसी के बयान दर्ज किए। कोतवाल ने बताया कि बीडीसी की तहरीर पर योगेंद्र सिंह, संतोष निर्मल, उदय पासी, अनिल सिंह उर्फ पप्पू और छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
भाजपा नेता व उसके गुर्गों की दबंगई से घायल बीडीसी इतना घबराया कि वह घटना को पहले सड़क हादसा बता रहा था। बीडीसी के समर्थन में कई लोग निजी अस्पताल पहुंचे तो बीडीसी ने पूरा सच बताया। कोतवाल का कहना है कि पहले घटना को सड़क हादसा बताया गया था। भाजपा नेता व उसके गुर्गों के घर पर मारपीट करने की तहरीर देने के बाद केस दर्ज किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य की पिटाई मामले में केस दर्ज किया गया है। क्या मामला है, इसकी जानकारी नहीं है। दर्ज केस में जिनको नामजद किया गया है, उनमें से कोई भाजपाई नहीं है। यदि कोई कह रहा है तो पार्टी को बदनाम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed