फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Based on the court's order, a report has been filed against the land record officer, revenue inspector, and two others

Raebareli News: कोर्ट के आदेश पर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व दो अन्य पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Dec 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 27 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Based on the court's order, a report has been filed against the land record officer, revenue inspector, and two others
महराजगंज। 40 वर्ष से लापता किसान को मृत दिखाकर एक महिला ने उसकी 19 बिस्वा भूमि अपने नाम दर्ज करा लिया। मामले में पीड़ित ने तत्कालीन हलका लेखपाल राजीव मिश्र व राजस्व निरीक्षक अजय कुमार की मिलीभगत का भी आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना के अमिलिहा गांव निवासी राम किशुन का आरोप है कि उनके ममेरे भाई महराजगंज के पूरे अचली गांव निवासी छेद्दू मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। वह करीब 40 वर्ष पहले लापता हो गए, जिनका कोई सुराग नहीं लगा। बखत खेर मजरे मोन गांव के भगौती की पत्नी रामरती ने छेद्दू की बहन बनकर तहसीलदार कोर्ट में 6 फरवरी 2024 को उनकी भूमि को अपने नाम दर्ज करने का आवेदन प्रस्तुत किया। इसमें 24 अप्रैल 1993 में छेद्दू को मृतक बताया गया। 3 अक्तूबर 2024 को रामरती ने वरासत का आवेदन वापस ले लिया था। इसके बाद 4 अक्तूबर 2024 को निर्वाचन आयोग की ओर से छेद्दू का मतदाता पहचान पत्र बनवाया था।
विज्ञापन

इस पर रामरती ने 15 अप्रैल 2025 को अपने रिश्तेदार मझिगवां हरचंदपुर निवासी दयाराम से मिलकर तहसीलदार कोर्ट में दोबारा वरासत का आवेदन किया। आवेदन पत्र के साथ छेद्दू का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र न्यायालय में दाखिल किया। मृत्यु प्रमाणपत्र में छेद्दू की मृत्यु 16 जनवरी 2014 दर्शाया गया। तत्कालीन हलका लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पर आरोपी की मदद करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर लेखपाल राजीव सिंह, राजस्व निरीक्षक अजय कुमार के अलावा रामरती व दयाराम पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। लेखपाल राजीव मिश्र ने बताया कि प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर रामरती का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया गया है। उपजिलाधिकारी गौतम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed