फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bapu gave message of brotherhood and unity

बापू ने भाईचारे और एकता का दिया संदेश

Sat, 30 Jan 2016 11:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bapu gave message of brotherhood and unity
राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी के 68 वें शहीद दिवस पर शहर व जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने अहिंसा के दूत बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमा शंकर मिश्रा ने कहा कि आज जो माहौल है उसे सिर्फ  गांधी जी के विचारों और सिद्धांतों पर चल कर ही सुधारा जा सकता है।
विज्ञापन


क्योंकि गांधी जी ने जात-पात धर्म, छुआ-छूत से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया है। शहर अध्यक्ष सईदुल हसन ने कहा कि अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए बापू ने हिंदुस्तान को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारी अध्यक्ष रमेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष वीके शुक्ल, सुनील श्रीवास्तव, राजकुमार दीक्षित आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उधर, नेहरू युवा केंद्र की ओर से शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर युवाओं ने स्वच्छता का संकल्प लिया। फिरोज गांधी इंटर कॉलेज में लगी गांधी जी की प्रतिमा की सफाई करने के बाद माल्यार्पण किया गया।

इस मौके पर  जिला युवा समन्वयक अनिल चतुर्वेदी, लेखाकार मो. रिजवान खान, शैलेंद्र खान, शैलेंद्र प्रताप सिंह, शालिनी गौतम आदि मौजूद रहे।

इन्हौना प्रतिनिधि के मुताबिक अमेठी जिले के ज्ञानदायनी बाल विद्या मंदिर सेमरौता में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। प्रधानाचार्य अरुण मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को गांधी के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर शैलेंद्र वर्मा, बनवारीलाल मिश्रा, महेंद्र त्रिपाठी, राजनारायण यादव, विश्राम मौजूद रहे। पं. रामेश्वर बाजपेयी स्मृति महाविद्यालय मुंशीगंज में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि सर्वधर्म सभा के रूप में मनाई गई।

रोवर्स-रेंजर्स इकाई ने सभी को गांधी के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. एसबी मिश्र ने कहा कि गांधी एक राष्ट्रपिता होने के साथ-साथ एक राष्ट्र संत भी थे।


हिंदी प्रवक्ता विजय सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य अहिंसा का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। रेंजर प्रभारी डॉ. सुधा शुक्ला, रोवर प्रभारी डॉ. मनोज चौधरी, प्रवक्ता दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. अमृता बाजपेयी आदि ने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed