फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Banks closed, became the showpiece 271 ATM

बैंक बंद, 271 एटीएम बने शोपीस

Sun, 27 Nov 2016 11:37 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 27 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Banks closed, became the showpiece 271 ATM
रायबरेली में रविवार को बंद पड़े एटीएम - फोटो : अमर उजाला
जिले में नोट बंदी के 19 दिन बाद भी एटीएम से धन निकालने की व्यवस्था पटरी पर नहीं सकी। हालात ये हैं कि मौजूदा समय में 307 में से महज 36 एटीएम ही संचालित हो रहे हैं। बाकी एटीएम महज शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन


बैंक अधिकारी जल्दी ही सभी एटीएम चालू कराने का दावा कर रहे हैं, फिलहाल ग्राहकों को धन निकासी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण सभी बैंक बंद थी।
विज्ञापन


लोगों को धन निकासी के लिए एटीएम पर भरोसा था, लेकिन रविवार को शहर में बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, एक्सिस बैंक, यूनाइटेड बैंक समेत अन्य बैंकों के एटीएम बंद नजर आए। ग्राहक बंद एटीएम देखकर मायूस होकर वापस घर लौटते रहे। देहात क्षेत्रों में भी कमोबेश यही हाल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से ग्रामीण अंचलों में एटीएम बंद चल रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। खाता धारक सईद, मनीष कुमार, बजरंगी का कहना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक समेत अन्य बैंकों के एटीएम बंद चल रहे हैं।

सुबह धन निकालने पहुंचा तो एटीएम बंद थे। इससे वापस लौटना पड़ रहा है। गेहूं की बोआई करनी है, लेकिन धन की कमी से ऐसा नहीं हो पा रहा है। कार्यवाहक एलडीएम साैरभ कुमार का कहना है कि जिले में 307 एटीएम हैं। जिसमें से 36 एटीएम चालू हैं।


जो भी एटीएम चल रहे हैं, उनमें ज्यादातर एटीएम भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के हैं। सभी बैंक एटीएम संचालन अपनी व्यवस्था के अनुसार कर रहे हैं। सभी एटीएम चालू कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द व्यवस्था पटरी पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed