फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bachhrawan CHC Superintendent, ward boy and coroner to eye examiner

बछरावां सीएचसी अधीक्षक, वार्ड ब्वाय व नेत्र परीक्षक को कोरोना

Tue, 07 Jul 2020 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bachhrawan CHC Superintendent, ward boy and coroner to eye examiner
रायबरेली। प्रवासी श्रमिकों व आम लोगों को अपनी गिरफ्त में लेने के बाद कोरोना ने अब स्वास्थ्य महकमे से जुड़े जिम्मेदारों को भी संक्रमित करने में जुट गया है। चार दिन पहले फार्मासिस्ट और हेल्थ इंस्पेक्टर के संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को बछरावां सीएचसी के अधीक्षक, वार्ड ब्वाय और नेत्र परीक्षण भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एसजीपीजीआई लखनऊ से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित अधीक्षक व स्टाफ को रायन स्कूल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पहले से सील बछरावां सीएचसी में सतर्कता व सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बछरावां क्षेत्र के रैन गांव में कोरोना संक्रमित पाए गए मरीज की सैंपलिंग करने के दौरान संपर्क में आए बछरावां सीएचसी के फार्मासिस्ट और हेल्थ इंस्पेक्टर 02 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। दोनों स्वास्थ्यकर्मियों को रायन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन फार्मासिस्ट की हालत खराब होने पर उसे एसजीपीजीआई के लेवल-3 और हेल्थ इंस्पेक्टर को लखनऊ के ही लोकबंधु अस्पताल में बने लेवल-2 अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया था।
विज्ञापन

सीएचसी के दो स्टाफ में कोरोना का संक्रमण मिलने के बाद अधीक्षक समेत पूरे स्टाफ की जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। सोमवार को एसजीपीजीआई लखनऊ से रिपोर्ट आई, जिसमें सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक, वार्ड ब्वाय और नेत्र परीक्षण कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीनों लोगों को रायन स्कूल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शहर को अलग कर दिया जाए तो कोरोना के सबसे अधिक संक्रमित मरीज बछरावां क्षेत्र में पाए गए हैं। अकेले सीएचसी के पांच स्टाफ भी अब तक संक्रमित हो चुके हैं। क्षेत्र में 15 से अधिक लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बछरावां सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक, वार्डब्वाय और नेत्र परीक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फार्मासिस्ट और हेल्थ इंस्पेक्टर पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोग अधिक से अधिक एहतियात बरतें।- डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed