फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ayojan

तीन करोड़ से होगा धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, शिलान्यास

Sat, 20 Mar 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
ayojan
रायबरेली। सरकार के चार साल पूरे होने पर शनिवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। पर्यटन विभाग की ओर से सभी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक स्थल का 50-50 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने करीब तीन करोड़ का काम कार्यदायी विभाग उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ (पैकफेड) को दिया है। मौके पर तहसील मुख्यालयों पर कई कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

सदर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम अंशिका दीक्षित ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। स्थलों का सौंदर्यीकरण कराने वाले कार्यदायी विभाग पैकफेड के सहायक अभियंता एके सिंह ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र के बेहटा जल सेतु का सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार विधानसभा के हमीदपुर बड़ा गांव स्थित गौरीशंकर धाम का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बछरावां विधानसभा के जेनई स्थित प्राचीन शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा। सलोन विधानसभा के बाबा गंगादास प्राचीन कुटी का पर्यटन विकास होगा।
सरेनी विधानसभा के मां संकटा धाम गेगासों गंगा घाट के सौंदर्यीकरण के साथ ही हरचंदपुर विधानसभा के खीरों ब्लॉक के अफसरी गांव में तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। सभी कार्य 50-50 लाख रुपये के हैं।
कई कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ
डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, कार्यक्रम में सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कई कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ ही सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रजेश दत्त गौड़ ने कहा कि डलमऊ को अनेक उपलब्धियां मिलीं। इस मौके पर जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राम सुमेर लोधी, महामंत्री महेंद्र पटेल, रमाकांत लोधी, एसडीएम विजय कुमार तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी अमित सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान उपेक्षा किए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताई।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कार्यक्रम में बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि चार साल में पूरे क्षेत्र का विकास कराया गया। कई सड़कों, केंद्रीय विद्यालय और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में आरओ प्लांट की स्थापना का लोकार्पण किया।

मौके पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, एसडीएम सविता यादव, सत्येंद्र प्रताप सिंह, प्रभात साहू, राजेश कुमार, डॉ. एके कनौजिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा मौजूद रहे। सलोन तहसील में विधायक दल बहादुर कोरी, एसडीएम दिव्या ओझा समेत कई ने उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed