फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Attempted rape of hostage girl, case on four including manager of madrasa

बंधक बनाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मदरसे के प्रबंधक समेत चार पर केस

Fri, 18 Dec 2020 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of hostage girl, case on four including manager of madrasa
रायबरेली। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बंधक बनाकर मदरसे की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। जानकारी होने पर मां ने घटना का विरोध किया तो मदरसे के प्रबंधक समेत चार लोगों ने धमकी देकर चुप करा दिया। हद तो तब हो गई, जब पीड़िता की मां के तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाना और इन्हौना चौकी प्रभारी ने पीड़ित परिवार को भगा दिया। मामला अमेठी जिले के एसपी दिनेश सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने शिवरतनगंज थानेदार व इन्हौना चौकी प्रभारी को फटकार लगाते हुए मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने गुरुवार को मदरसे के प्रबंधक, शिक्षक समेत चार लोगों पर छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी मदरसा की छात्रा है। 26 नवंबर को उसकी बेटी घर पर अकेली थी। वह बाजार गई थी। इसी बीच मदरसे के प्रबंधक समेत चार लोग उसके घर पहुंचे और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वापस लौटकर आई तो उसकी बेटी बेहोशी अवस्था में मिली। बेटी का प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि होश आने पर बेटी ने बताया कि आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया था। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मां का आरोप है कि मदरसे के प्रबंधक से मामले की शिकायत दी कि तो उन्होंने धमकाते हुए कहा कि कहीं शिकायत करोगी तो नतीजा भुगतना पड़ेगा।

पीड़िता का आरोप है कि मामले की शिकायत लेकर इन्हौंना चौकी और शिवरतनगंज थाने पहुंची, लेकिन मामले में कार्रवाई करने के बजाय भगा दिया गया।
इस पर उसने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी दिनेश सिंह को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया गया। थानेदार धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इलिया मजरे इन्हौंना गांव निवासी मदरसा के प्रबंधक महफूज आलम, बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के पिचूरी मजरे चौबिसी निवासी शिक्षक कलीम और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed