फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   attack

पावर कॉर्पोरेशन की टीम पर लाठी-डंडों से हमला, टीजी-2 को बनाया बंधक

Thu, 04 Mar 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
attack
बछरावां (रायबरेली)। बछरावां कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को बिजली कनेक्शन काटने का प्रयास किया तो दबंगों ने पावर कॉरपोरेशन की टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बछरावां पावर हाउस में तैनात तकनीकी कर्मचारी को घर के अंदर बंधक बना लिया। अन्य कर्मियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बछरावां पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घर के अंदर बंद सुशील शर्मा को सकुशल बाहर निकाला। कर्मचारियों ने थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिजली उपकेंद्र बछरावां की टीम ने अमावां गांव में शिविर लगाया। यहां 22 विद्युत बकायेदारों को बकाया की रसीद दी गई। बताते हैं कि कुछ लोग ऐसे थे, जिन्होंने बिजली का बिल जमा नहीं किया था। इस पर टीम ने उनके कनेक्शन काटने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बस इतनी सी बात पर दबंगों ने लाठी-डंडों के साथ विभाग के कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। बछरावां पावर हाउस में तैनात तकनीकी कर्मचारी सुशील शर्मा को अगवा कर एक घर के अंदर कैद कर दिया। अन्य कर्मियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची बछरावां पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुशील शर्मा को सकुशल बाहर निकलवाया। इस दौरान आरोपी भाग गए। पीड़ित सुशील शर्मा ने बछरावां थाने पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट, अगवा करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि बिजली कनेक्शन काटने के प्रयास में पावर कॉरपोरेशन की टीम पर हमला बोला गया था। सुशील शर्मा की तरफ से मामले की तहरीर दी गई है। कई लोगों को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया : शशांक
बछरावां के एसडीओ शशांक गुप्ता ने बताया कि अमावां गांव में दबंगों ने विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट की है। मामले से उच्चाधिकारियों के साथ ही पुलिस को अवगत करा दिया गया है। एकमुश्त समाधान योजना के तहत गांव में बिजली शिविर लगाया गया था। इसी दौरान टीम पर हमला बोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed