फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ATS

एटीएस ने आतंकवादी नहीं, कुकर पकड़े हैं : मुनव्वर राना

Sun, 18 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
ATS
रायबरेली। मशहूर शायर मुनव्वर राना रविवार को फिर ओवैसी पर बिफरे और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एटीएस की कार्रवाई, धर्मांतरण और जनसंख्या बिल पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

अपने बयान पर कायम रहते हुए उन्होंने कहा कि अगर ओवैसी की वजह से फिर से भाजपा की सरकार बनी तो वह यूपी छोड़कर कोलकाता चले जाएंगे। एटीएस की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि एटीएस ने आतंकवादी नहीं, कुकर पकड़े हैं।
विज्ञापन

मुनव्वर राना निजी कार्य से रायबरेली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। आतंकवादियों पर कार्यवाही के सवाल पर राना ने कहा कि एटीएस ने आतंकवादी नहीं, बल्कि प्रेशर कुकर पकड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले मैंने भी प्रेशर कुकर खरीदा था, लेकिन यह सोचकर वापस कर आया कि न जाने कौन सा बम निकल आए। ओवैसी के संबंध में राना ने अपनी बात दोहराई। उन्होंने कहा कि ओवैसी आते हैं, वोट काटने के बहाने भाजपा की मदद करते हैं।
अगर ओवैसी की वजह से दोबारा भाजपा की सरकार बनती है तो वह यूपी छोड़कर कोलकाता चले जाएंगे। ओवैसी का जिक्र करते हुए मुनव्वर राना ने कहा कि मुसलमान के यहां कुकर भी निकल आता है तो कहानी बना दी जाती है। हैदराबाद जाकर क्यों नहीं देखते।
हिंदू बिकाऊ कौम नहीं, किसी के बहकावे में नहीं आ सकती
धर्मांतरण के सवाल पर शायर ने कहा कि हमारे देश का हिंदू इतना कमजोर नहीं है कि किसी के बहकावे में आकर वह अपना धर्म बदल लेगा। हिंदू कौम बिकाऊ कौम नहीं है।
वह किसी के बहकावे में नहीं आ सकती है। जनसंख्या बिल पर राना ने कहा कि हिंदू हो या मुसलमान, ज्यादा बच्चे इसलिए पैदा करते हैं, क्योंकि दो बच्चे तो इनकाउंटर में मार दिए जाते हैं, एक बच्चा कोरोना से मर जाएगा।

ह्यएक बच्चे की एक्सीडेंट में मौत हो जाएगी। आखिर में कम से कम एक बच्चा तो बचा रहना चाहिए, ताकि वह कहीं से परिवार के लिए रोटी का इंतजाम कर सके। शायर राना ने परिवार के विवाद और पुलिस की कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर कुछ भी कहने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed