{"_id":"61c6019b63e6c808381cce03","slug":"asha-daughters-in-law-raised-their-voice-for-the-right-raibaraily-news-lko610487349","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए आशा बहुओं ने बुलंद की आवाज, सीएचसी गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए आशा बहुओं ने बुलंद की आवाज, सीएचसी गेट पर जड़ा ताला
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक की आशा बहुओं का सब्र शुक्रवार को टूट गया। उन्होंने सीएचसी के गेट पर ताला लगा कर प्रदर्शन किया। ओपीडी न चलने से इलाज कराने आए रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आशा बहुओं का आरोप था कि अपनी मांगें पहले भी उठाई पर सिर्फ आश्वासन ही मिला। चेतावनी दी कि जब तक हक नहीं मिलेगा विरोध जारी रखेंगे।
आशा बहू गीता देवी, नीलम मिश्रा, सुषमा सिंह व सुनीता के मुताबिक सरकार कोरोना काल से लेकर अब तक सारे काम करवा रही है। आशा बहुओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना गांव में घर-घर जाकर लोगों को दवाएं बांटी।
विभिन्न योजनाओं में सक्रिय भागेदारी की, इसके बावजूद सरकार मानदेय नहीं बढ़ा रही है। कुसुमा, गुड़िया व शांति देवी ने आशा बहुओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। चेतावनी दी कि जब तक समस्याएं दूर नहीं होंगी, विरोध जारी रहेगा।