{"_id":"61c374674335ac7bff3c1a44","slug":"asha-bahu-meeting-pm-modi-raibaraily-news-lko6101949125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम सर, पहले चौका-बर्तन करते थे, अब गांव में बहुत इज्जत है..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम सर, पहले चौका-बर्तन करते थे, अब गांव में बहुत इज्जत है..
विज्ञापन
9-रायबरेली में मंगलवार को प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खड़े ?
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। प्रयागराज में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जिले के डीह ब्लॉक के कचनावां गांव की बीसी सखी नीतू मौर्या को प्रधानमंत्री से आमने-सामने बात करने का मौका मिला। पीएम ने पूछा, पहले गांव में क्या करती थीं। नीतू ने खड़े होकर पहले पीएम का अभिवादन किया फिर बताया कि बीसी सखी बनने से पहले चौका-बर्तन करते थे। अब पूरे गांव में इज्जत है। दिन भर में खाताधारकों का ढाई से तीन लाख रुपये तक का लेनदेन गांव स्तर पर ही उपलब्ध कराते हैं। किसी को भी पांच-छह किलोमीटर दूर बैंक शाखा में नहीं जाना पड़ता। नीतू ने प्रधानमंत्री को योजना चलाने के लिए ‘थैंक्यू’ भी बोला। नीतू की सफलता की कहानी सुनकर प्रधानमंत्री ने उसका उत्साहवर्धन कर कहा, आगे भी अच्छा काम जारी रखना।
प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में कई जिलों की बीसी सखियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद किया। जिले की बीसी सखी नीतू मौर्या ने पीएम को बताया कि एक दिन हमारे गांव के एक बुजुर्ग ने बताया कि बैंक जाते हैं तो वहां कर्मचारियों से झगड़ा हो जाता है। खाता भी बंद हो गया है। हमने उनका आधार लेकर खाता शुरू कराया। उन्हें आश्वासन दिया कि अब कभी भी लेनदेन के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा, घर पर ही पूरी सुविधा देंगे। अब स्थिति यह है कि वह हमें 50 हजार तक दे जाते हैं। अपने बीसी सखी खाते में रुपये जमा करके उनके खाते में जमा कर देते हैं। ऐसा करके रुपये लेने के लिए हमें बैंक भी नहीं जाना पड़ता है।
नीतू ने पीएम को बताया कि प्रशिक्षण से लेकर अब तक घर के सभी सदस्यों ने सहयोग किया है। इसी का नतीजा है कि वह अच्छा काम कर पा रही है। 24 हजार रुपये तक कमीशन मिल चुका है। नीतू की सफलता का कहानी सुनकर प्रधानमंत्री ने नीतू को सफल होने की बधाई देते हुए आगे और अच्छा काम करने की सलाह दी। नीतू ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ‘थैंक्यू’ भी बोला। एनआरएलएम के उपायुक्त जीपी कुशवाहा व जिला समन्वयक शैलेश त्रिपाठी ने भी पीएम के सामने अच्छी प्रस्तुति करने पर बीसी सखी नीतू को बधाई दी है।