{"_id":"5f13325a8ebc3e63b13abecf","slug":"antigen-test-will-break-the-corona-chain-report-will-come-in-30-minutes-raibaraily-news-lko5313704145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीजन टेस्ट तोड़ेगा कोरोना की चेन, 30 मिनट में आएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटीजन टेस्ट तोड़ेगा कोरोना की चेन, 30 मिनट में आएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
रायबरेली। समुदाय में तेजी से अपनी पैठ बना रहे कोरोना के कदम को रोकने की तैयारी तेज हो गई है। कोरोना की फटाफट जांच करके संक्रमितों को बाहर करके बाकी लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट 19 जुलाई से जिले में शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार सुबह लैब टेक्नीशियनों को प्रशिक्षण देने के बाद टेस्टिंग शुरू हो जाएगी। अधिकतम 30 मिनट में ही कोरोना की जांच रिपोर्ट आ जाएगी।
वैज्ञानिकों का मानना है कि जितना जल्दी लोगों में कोरोना वायरस की पहचान कर ली जाएगी, उतनी ही जल्दी लोगों को उनके समुदाय से अलग कर बाकी के समुदाय को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सकता है। चूंकि अब समुदाय में कोरोना तेजी से फैलने लगा है इसलिए संक्रमित मरीजों की संख्या भी रोजाना तेजी से बढ़ रही है। समुदाय में इसे रोकने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने पहले ही रैपिड एंटीजन टेस्ट की क्षमता बढ़ाने के लिए कहा है।
जिले में भी रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टेस्ट किट भी मंगवाई गई हैं। 19 जुलाई को जिले के सभी लैब टेक्नीशियनों को सीएमओ कार्यालय स्थित एएनएमटीसी में प्रशिक्षण लेने के लिए बुलाया गया है। रविवार सुबह प्रशिक्षण देने के बाद सभी को एंटीजन टेस्ट के लिए जरूरी स्थानों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
एंटीजन टेस्ट के माध्यम से मात्र आधे घंटे में रिपोर्ट सामने आ जाएगी। लैब टेक्नीशियन संदिग्ध व्यक्तियों की नाक से स्वेब लेंगे। ट्यूब में भरे बफर साल्यूशन में स्वेब को डालकर हिलाने के बाद तीन छेद वाले एक कार्ड पर अलग-अलग तीन बूंद डाला जाएगा। कार्ड पर एक लाल निशान पहले से रहेगा। यदि दूसरी कार्ड लाइन भी लाल हो जाती है तो संबंधित व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव माना जाएगा लेकिन दूसरी लाल लाइन नहीं बनेगी तो उसकी रिपोर्ट निगेटिव होगी। शुरुआत में ये जांचे संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की ही करने की व्यवस्था की गई है।
जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. ऋषी बागची का कहना है कि शासन से समुदाय में कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए एंटीजन टेस्ट कराने के निर्देश मिले हैं। जांच शुरू कराने के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार की सुबह लैब टेक्नीशियनों को प्रशिक्षण देने के बाद जांच शुरू कराई जाएगी। अधिकतम आधे घंटे में ही कोरोना जांच की रिपोर्ट आ जाएगी।