फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Anti-corruption team caught police inspector red-handed taking bribe in Raebareli

UP News: एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते दरोगा को रंगे हाथ पकड़ा, गुंडा एक्ट की कार्रवाई का भय दिखाकर मांगी थी रकम

Thu, 17 Apr 2025 08:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Apr 2025 08:15 PM IST
सार

रायबरेली में एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते दरोगा को रंगे हाथ पकड़ा। इसने गुंडा एक्ट की कार्रवाई का भय दिखाकर किसान से रकम मांगी थी। पीड़ित ने टीम से शिकायत की थी। टीम ने प्लान के तहत रकम लेते रंगे हाथ दबोच लिया।

विज्ञापन
Anti-corruption team caught police inspector red-handed taking bribe in Raebareli
एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते दरोगा को रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के रायबरेली में बृहस्पतिवार को किसान से 10 हजार रुपये घूस मांगने वाले सलोन कोतवाली के दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। मामले में डीह थाने में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम दरोगा को अपने साथ लखनऊ ले गई। 

विज्ञापन


मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के पकसरावा गांव का है। गांव निवासी किसान मिशाल अहमद के खिलाफ छह मार्च 2025 को सलोन कोतवाली में मारपीट का केस दर्ज हुआ था। मामले की विवेचना दरोगा बाबू खां को सौंपी गई थी। विवेचक ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी । इसके बाद दरोगा किसान को धमकी देने लगा कि मामला गंभीर है। घर की कुर्की होने के साथ ही गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी होगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Yogi on Opposition: 'जैसे आज मुर्शिदाबाद जल रहा है, याद करें', बंगाल की घटना की तुलना कर क्या बोले सीएम योगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंडा एक्ट की कार्रवाई से बचाने के लिए दरोगा ने किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इस पर पीड़ित किसान ने दरोगा के घूस मांगने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ से की। टीम ने किसान से मिलकर दरोगा को रंगे हाथ घूस लेते पकड़ने की योजना बनाई।

मामले की जानकारी डीएम और एसपी को भी दी

योजना के तहत किसान मिशाल ने गुरुवार दोपहर दरोगा को ख्वाजापुर तिराहा पैसा लेने के लिए बुलाया। वहां पहले से मौजूद एंटी करप्शन के निरीक्षक नूरुल हुदा खान ने टीम के साथ दरोगा को घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। टीम के सदस्यों ने इस प्रकरण की जानकारी डीएम और एसपी को भी दी। इसके बाद दरोगा को डीह थाने ले जाया गया। 



सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा बाबू खान को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मिशाल अहमद की तहरीर पर दरोगा के विरुद्ध डीह थाने में रिश्वत लेने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

36 हजार रुपये पहले ले चुका दरोगा

पीड़ित किसान ने बताया कि उन्हें भय सता रहा था कि कहीं उनके घर की कुर्की न हो जाए। गुंडा एक्ट की कार्रवाई न हो जाए। इससे बचने के लिए दरोगा को पहले ही 36 हजार रुपये दे चुका है। इसके बाद भी दरोगा 10 हजार रुपये और मांग रहा था। परेशान होकर एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने सलोन कोतवाली में तैनात दरोगा बाबू खां को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है। मामले में केस दर्ज करा दिया गया है। दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed