फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   anti corruption team arrests clerck when he recieved bribr of 4 thousand

चार हजार घूस लेते हुए खादी ग्रामोद्योग विभाग का लिपिक गिरफ्तार

Tue, 02 Aug 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
anti corruption team arrests clerck when  he recieved bribr of 4 thousand
रायबरेली। एंटी करप्शन की टीम ने सोमवार को खादी ग्रामोद्योग के लिपिक को चार हजार घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। लिपिक एक व्यक्ति को सरकार की कर्ज माफी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे की डिमांड कर रहा था। टीम लिपिक को पकड़कर हरचंदपुर थाने ले गई और वहां पर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

बछरावां कोतवाली क्षेत्र के चकदा मजरे इशिया गांव निवासी गया प्रसाद ने खादी ग्रामोद्योग विभाग से कीटनाशक दवा की दुकान के लिए लोन लिया था। सरकार की ओर से योजना में कर्जमाफी कर दी गई थी। खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से कर्जमाफी योजना का लाभ देने के लिए प्रधान सहायक राम अधार चार हजार रुपये की डिमांड कर रहा था।
विज्ञापन

पीड़ित ने काम करने के लिए कहा तो लिपिक पैसे की बात पर अड़ गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। इस पर एंटी करप्शन की टीम ने लिपिक को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय योजना के तहत पीड़ित खादी ग्रामोद्योग के कार्यालय पहुंचकर लिपिक को पैसा दे रहा था। इसी दौरान एंटी करप्शन की पांच सदस्यीय टीम और डीएम की ओर से नामित टीम ने खादी ग्रामोद्योग के प्रधान सहायक को रंगे हाथ पैसे लेते हुए पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी लक्ष्मी नारायण यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर लिपिक को पैसा लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग के प्रधान लिपिक को घूस लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा। हरचंदपुर थाने में तहरीर दी गई है, केस दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed