फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Animal smuggler shot and injured in encounter

Raebareli News: मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली, घायल

Mon, 29 Dec 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 29 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler shot and injured in encounter
पुलिस मुठभेड के बाद घायल आरोपी के बाद बरामद तमंचा।
सलोन। पुलिस मुठभेड़ में शनिवार रात एक पशु तस्कर घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। सीएचसी में इलाज के बाद तस्कर को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि रात करीब तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मानिकपुर मार्ग पर छोटा घोसियाना के पास दो तस्कर गोवंश तस्करी के फिराक में हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सलोन क्षेत्र के छोटा घोसी का पुरवा मजरे आशिकाबाद निवासी मो. नफीस घोसी के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने नफीस को पकड़ लिया।
विज्ञापन

उसका साथी रायबरेली शहर के नेहरू नगर निवासी अबराम भाग गया। गनीमत रही कि तस्करों की फायरिंग में पुलिसकर्मी बच गए।

एसपी ने बताया कि नफीश पशु तस्कर है। हाल में ही उस पर और उसके साथियों के खिलाफ सलोन कोतवाली में गोवध निवारण अधिनियम की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में वह और उसका साथी फरार चल रहे थे। नफीस के खिलाफ 21 आपराधिक एफआईआर दर्ज हैं। उसके फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं। सलोन कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी नफीस को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed