फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Animal

पांच महीने से नहीं भुगतान, उधार के चारे पर निर्भर मवेशी

Fri, 24 Jun 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Animal
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र हमीरमऊ गोशाला में क्षमता से अधिक मवेशी उधार के चारे से अपनी भूख मिटा रहे हैं। मवेशियों के लिए बोया गया हरे चारे की सिंचाई और खाद तक के लिए कोई बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन

इस वजह से उधार लेकर चारा तैयार किया जा रहा है। पांच महीने से इसी तरह जैसे-तैसे व्यवस्था की जा रही है। ग्राम प्रधान ने कई बार ब्लॉक के अधिकारियों से धन मुहैया कराने के लिए कहा, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

इतना ही नही मवेशियों की देखरेख में लगे श्रमिक भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्हें भी पांच महीने से मानदेय नहीं मिला है।
हमीरमऊ में बनी गोशाला में 150 मवेशी रखने की क्षमता है, लेकिन यहां 185 मवेशी हैं। ग्राम समाज की जमीन पर चार बीघा हरा चारा बोया गया है, लेकिन उसकी सिंचाई और खाद के लिए भी भुगतान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रामलखन यादव ने बताया कि लोगों से उधार रुपये लेकर किसी तरह मवेशियों के चारे की व्यवस्था की जा रही है। पांच महीने का करीब छह लाख रुपये बकाया है। अब तक सरकारी मद से कोई भुगतान नहीं हुआ है।
इसी तरह मवेशियों की देखरेख में लगे चौकीदार राकेश सिंह, रामबरन पाल, शांति देवी, पवन पाल, तेजभान पाल, राम बहादुर वर्मा को पांच महीने से मानदेय नहीं मिला है।

इस वजह से परिवार चलाने में दिक्कत हो रही है। ग्राम प्रधान ने कहा कि कई बार ब्लॉक के अधिकारियों से धन मुहैया कराने के लिए कहा गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बीडीओ हरिश्चंद्र गुप्ता ने बताया कि मवेशियों के रखरखाव के लिए बजट की मांग की गई है। जैसे ही धन मिलता है ग्राम पंचायत के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed