फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Angry with the quarrel of the family members, the young man jumped into the well and died

Raebareli News: घर वालों के झगड़े से नाराज युवक कुएं में कूदा, मौत

Thu, 04 Sep 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 04 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Angry with the quarrel of the family members, the young man jumped into the well and died
डीह के गुलाबगंज मजरे खुरहटी गांव में युवक के कुएं में कूदने की घटना की पड़ताल करते सीओ सलोन।
डीह (रायबरेली)। गुलाबगंज मजरे खुरहटी गांव में बुधवार सुबह पिता और बड़े भाई के बीच झगड़ा होने से नाराज अरुण (18) ने कुएं में कूदकर जान दे दी। छोटे भाई को बचाने के लिए बड़े भाई ने भी कुएं में छलांग लगाई, लेकिन वह अरुण को बचा नहीं सके। ग्रामीणों ने रस्सी के जरिए बड़े भाई को कुएं से सकुशल बाहर निकाला। पिता ने पुलिस को सूचना दी थी कि सांड़ के आने के चलते उसके दोनों बेटे कुएं में गिर गए थे।
विज्ञापन


गांव निवासी कन्हैयालाल खेती करते हैं। बड़े बेटे अनुज ने पिता कन्हैयालाल से दो दिन पहले चेन्नई घूमने जाने के लिए पैसे की मांग की थी। पिता ने गेहूं बेचने पर पैसा देने की बात कही थी। छोटा बेटा अरुण बुखार से पीड़ित था। सुबह सात बजे अरुण ने पिता से बिस्कुट खाने की बात कही थी। पिता ने बड़े बेटे अनुज को गेहूं बेचकर किराना दुकान से बिस्कुट लाने की बात कही। इस पर अनुज पिता से झगड़ा करने लगा कि चेन्नई जाने के लिए पैसा नहीं दिया था। अब छोटे भाई को गेहूं बेचकर बिस्कुट खरीदकर लाने की बात कहते हो।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर पिता और बड़े बेटे के बीच झगड़ा होने लगा। यह देख छोटे बेटा अरुण घर के पास बने कुएं में कूद गया। छोटे भाई को बचाने के लिए अनुज भी कुएं में कूद गया। दोनों भाई कुएं में डूबने लगे। ग्रामीणों ने रस्सी डालकर बड़े भाई अनुज को बाहर निकाल लिया, लेकिन अरुण डूब गया। बाद में पहुंचे दमकल कर्मियों ने पुलिस की मदद से अरुण को कुएं से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सलोन यादुवेंद्र पाल ने बताया कि पिता व बड़े भाई से नाराज होकर युवक ने कुएं में कूदकर जान दी है। पिता ने थाने पर भौतिक सूचना दी थी कि सांड़ के आने के चलते घबराए बेटे भागे तो कुएं में गिर गए थे। इसमें एक बेटे अरुण की मौत हो गई।


जहरीली गैस निकलने से कुएं से बाहर निकले ग्रामीण
कुआं करीब 50 फुट गहरा है, जिसमें पानी भरा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पहले कुएं से बड़े भाई अनुज को बाहर निकाला। अरुण को निकालने के लिए कुछ ग्रामीण रस्सी के जरिए कुएं में कूदने लगे। बताते हैं कि जहरीली गैस निकलने की वजह से ग्रामीण घबरा गए और बाहर निकल आए। युवक की मौत से परिजनों में रोना पीटना मचा है।



एक घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मी
गुलाबगंज मजरे खुरहटी गांव में घटना तो करीब सात बजे हुई थी, लेकिन दमकल कर्मियों और स्थानीय पुलिस को पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया। इससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी थी। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते यदि दमकल कर्मी और पुलिस पहुंच जाती तो अरुण को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed