{"_id":"61d4836802977801a1367852","slug":"angry-villagers-demonstrated-due-to-lack-of-action-raibaraily-news-lko6119963142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई न होने से खफा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई न होने से खफा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। तहसील प्रशासन से शिकायत के बावजूद राशन डकारने वाले कोटेदार पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और कोटेदार से मिलीभगत का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कोटेदार पर कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी को घेरने की चेतावनी दी है।
30 दिसंबर को सेमरीरनापुर गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। एसडीएम से राशन दिलाने व कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
इससे नाराज गांव के लोग दोबारा तहसील पहुंचे और अधिकारियों से कार्रवाई न होने का कारण पूछा। सही जवाब न मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने तहसील के अधिकारियों पर कोटेदार को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। ग्रामीण बालकृष्ण, दीपांशु, भारतलाल, रामलखन, अशोक, अरुण कुमार, फूलकली, रेनू, विमला, साधना, योगेश व संजय ने बताया कि गांव का कोटेदार अंगूठा लगवा लेता है, लेकिन राशन नहीं देता है।
विज्ञापन
हम लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। दिसंबर महीने का राशन अभी तक नहीं मिला है। तहसीलदार अजय गुप्ता ने बताया कि कोटेदार के खिलाफ जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।