फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Amrit Sports Festival from 21, Deputy CM will come

अमृत क्रीड़ा महोत्सव 21 से, आएंगे डिप्टी सीएम

Tue, 19 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sports Festival from 21, Deputy CM will come
रायबरेली। पहले न्याय पंचायत और फिर ब्लॉक स्तर के बाद अब जिला स्तरीय अमृत क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन 21 से 23 अक्तूबर तक होगा। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में लगभग डेढ़ हजार खिलाड़ी जुटेंगे। पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करने के साथ ही खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी आएंगे।
विज्ञापन

जिले में अमृत क्रीड़ा महोत्सव के अंतर्गत पहले न्याय पंचायत स्तर पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं फिर ब्लॉक स्तर पर आयोजन हुआ। जिले में 18 विकास क्षेत्रों और एक नगर क्षेत्र में प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर हुईं प्रतियोगिताओं में पहला स्थान अर्जित करने वाले खिलाड़ियों तथा विजेता टीमों को जिला स्तरीय अमृत क्रीड़ा महोत्सव में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 21, 22 और 23 अक्तूबर को होने वाले अमृत क्रीड़ा महोत्सव में लगभग डेढ़ हजार खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय अमृत क्रीड़ा महोत्सव में विभिन्न स्पर्धाएं कराई जाएंगी। एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800, 1500 व 3000 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक की स्पर्धा भी होगी। इसके अलावा कबड्डी, बैडमिंटन, कैरम, चेस, फुटबॉल, हॉकी, ताइक्वांडो, वालीबॉल व टेनिस के मुकाबले भी होंगे।

जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जिला स्तरीय अमृत क्रीड़ा महोत्सव में 1500 खिलाड़ी शामिल होंगे। महोत्सव का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे। आयोजन के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed