{"_id":"589f4c954f1c1be71737b87c","slug":"amit-shah-shown-black-flags-shouted-slogans-of-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह को दिखाए काले झंडे, मुर्दाबाद के लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह को दिखाए काले झंडे, मुर्दाबाद के लगाए नारे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरचंदपुर विधान सभा क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग में शनिवार को आयोजित जनसभा के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक बागी नेता संजय पासी ने समर्थकों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को न सिर्फ काले झंडे दिखाए, बल्कि मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। गुस्साए लोगों ने सभा के दौरान ही झंडे दिखाने वालों को जमकर पीटा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करना शुरू ही किया था। इसी बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए और काले झंडे दिखाए। इस पर अमित शाह ने कहा कि इनको नारे लगा लेने दो। इससे वहां पर मौजूद लोग खफा हो गए और उन्होंने काले झंडे दिखाने वालों की पिटाई शुरू कर दी।
इससे सभा के दौरान अफरातफरी मच गई। वहीं पर तैनात पुलिस पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य कई लोग भाग गए। सीओ लालगंज वरुण कुमार का कहना है कि टिकट न मिलने के कारण संजय पासी ने अन्य लोगों के साथ काले झंडे दिखाने के साथ मुर्दाबाद के नारे लगाए। संजय पासी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।