फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Aman and Richa dash topper

अमन व ऋचा फर्राटा में अव्वल

Sun, 31 Jan 2016 12:13 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aman and Richa dash topper
केंद्रीय विद्यालय का वार्षिक खेलकूद समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं खेल में खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन


प्रथम पाली में अशोक सदन और द्वितीय पाली में टैगोर सदन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवर ऑल चैंपियन के खिताब पर कब्जा किया। 100 मीटर दौड़ में अमन तिवारी और ऋचा अव्वल रहीं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व शीतला प्रसाद ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय के एसजीएफआई और राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने मशाल प्रज्वलित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिताओं में 142 अंक के साथ अशोक सदन प्रथम, 124 अंक के साथ टैगोर सदन द्वितीय और 98 अंक के साथ सुभाष सदन तृतीय स्थान पर रहा।

द्वितीय पाली में टैगोर सदन 163 अंक प्राप्त कर प्रथम, अशोक सदन ने 124 अंक प्राप्त कर द्वितीय और रमन सदन ने 93 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहा।

सबसे पहले प्रथम व द्वितीय पाली के बीच रस्साकसी हुई। इसमें द्वितीय पाली ने बाजी मारी। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आलिंद कमल प्रथम, अभय द्वितीय और रेहान तृतीय स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग में राशि प्रथम, नैना द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। थ्री लेग रेस बालक वर्ग में सुजीत-विक्रम, चित्रांश-अमित, गौरव-अंकित की जोड़ी और बालिका में अमनदीप-प्रिया, अदिति-अनन्या, दिव्यांशी-एकता की जोड़ी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

100 मीटर दौड़ बालक में अमन, साजन, हिमांशु, बालिका में ऋचा, ज्योती, निहारिका, 200 मीटर दौड़ बालक में अभिनव, अमन, हरी कृष्ण, बालिका में आस्था, अपर्णा, श्रेया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वार्षिक खेलकूद समारोह में छात्र-छात्राओं ने योग करके सभी को निरोगी रहने का संदेश दिया। श्वेता शुक्ला और वंदना शुक्ला ने योगा किया। उनके साथ विद्यालय के 500 बच्चों ने अभ्यास किया।

इसमें सूर्य नमस्कार की सभी ने प्रशंसा की। शिखा दुबे और निरुपमा उपाध्याय के निर्देशन में भारत के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति को समाहित करते हुए छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किए।

प्राचार्य बी. लाल ने अतिथियों का स्वागत किया। रोहित चौधरी और वीके दुबे ने समारोह का संचालन किया। उपप्राचार्या सुमन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बच्चों के साथ अभिभावक भी मैदान में उतरकर दमखम का प्रदर्शन किया। महिला अभिभावकों की म्यूजिकल चेयर में पुष्पा शुक्ला, सरिता सिंह, रजनी शुक्ला ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शॉटपुट पुरुष अभिभावक में रमाशंकर प्रथम, महेंद्र कुमार द्वितीय, अमर कुमार तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष शिक्षक में पीके सिंह प्रथम, संजय कुमार सिंह द्वितीय और लालजी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


निर्णायक की भूमिका रितु सिंह, शैलेंद्र यादव, मोहित त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, आरके मिश्रा ने निभाई। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव महेंद्र त्रिवेदी, उपप्राचार्य आरके सिंह, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed