फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Akhilesh can join hands for the benefit of any party: Ch

फायदे के लिए अखिलेश किसी दल से मिला सकते हाथ : चौधरी

Thu, 16 Feb 2017 11:42 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 16 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh can join hands for the benefit of any party: Ch
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
रालोद के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष जयंत चौधरी ने गुरुवार को कहा कि अपने फायदे के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किसी भी दल से हाथ मिला सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने नोटबंदी कर गरीबों के बजाय उद्योगपतियों का भला किया।
विज्ञापन


जनता इसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। वे बछरावां विधानसभा क्षेत्र के बेड़ारू गांव में आयोजित जनसभा को संबोेधित कर रहे थे। पूरी सभा के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी के निशाने पर यूपी के सीएम और पीएम नरेंद्र मोदी रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम अखिलेश यादव कहते हैं कि खूब विकास किया, लेकिन यह दिख नहीं रहा। वो अपने पिता चाचा और भाई से आगे जाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 लाख किसी गरीब के खाते में नहीं आए। काला धन बताने वाले मोदी ने किसी किसान का कर्ज माफ  नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ  मन की बात सुनाते हैं, लेकिन किसी की बात सुनते नहीं हैं। इस मौके पर रालोद प्रत्याशी रामलाल अकेला, राजीव द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला आदि मौजूद रहे।


जनसभा को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह को संबोधित करना था। दोपहर 1.30 बजे हेलीकॉप्टर आया तो समर्थकों और जनता को विश्वास था कि अजीत सिंह आए हैं। पर हेलीकॉप्टर से उनके बेटे जयंत चौधरी उतरे। जयंत चौधरी के जाने के बाद रास्ते में भीड़ की वापसी पर अचानक बिजली का खंभा टूट गया। गनीमत रही की बिजली नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed