फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   AIIMS OPD broken tiles

एम्स ओपीडी के टाइल्स टूटे

Tue, 07 Jun 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 07 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
AIIMS OPD broken tiles
एम्स ओपीडी के टाइल्स और सीलिंग टूटी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के ड्रीम प्रोजेक्ट एम्स की ओपीडी के भवन निर्माण में खेल किया गया। कागजों पर भवन को कंप्लीट दिखाया गया है, लेकिन हकीकत में अंदर कबाड़ जैसा नजारा है। वर्तमान में टाइल्स और सीलिंग उखड़कर जमीन पर पडे़ हैं।
विज्ञापन


भवन के डॉक्टर कक्ष, प्रयोगशाला, प्रसाधन कक्ष, वेटिंगरूम समेत पूरा परिसर गंदगी व कबाड़ से पटा है। भवन में हमेशा ताला बंद होने के कारण निर्माण में किए खेल की किसी को भनक नहीं लग सकी। असलियत तो यह है कि निर्माण इकाई द्वारा ओपीडी भवन को अधूरा छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय टीमें कई बार आईं, लेकिन भवन निर्माण में घपले पर किसी की नजर नहीं पड़ी। अब तक इसे दबाए रखा गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना भले ही करा दी गई हो, लेकिन इसका लाभ जिले के लोगों को नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले ही एम्स की ओपीडी को कंप्लीट करने और अब इसे जल्द ही शुरू किए जाने का दावा भी किया जा रहा है। मौजूदा समय में ओपीडी में लगाई सीलिंग और टाइल्स तक उखड़ चुकी हैं। ओपीडी के अंदर हो या फिर सब जगह बाहर बदहाली की स्थिति है।

झाड़ झंखार पड़ा, देखकर लगता ही नहीं यह उस एम्स की ओपीडी है, जहां पर रायबरेली नहीं, बल्कि अन्य जिले के लोगों के इलाज की सुविधा होनी है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो देखरेख न होने की वजह से ओपीडी जर्जर होती जा रही है।

सुबह शाम ओपीडी के भवनों का प्रयोग खेल खेलने के लिए किया जा रहा है। फिलहाल एम्स की ओपीडी को देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके निर्माण में किस तरह अंधेरगर्दी की गई है।

जानकारी के मुताबिक एम्स का फेज एक का कार्य पूरा हो चुका है। इसमें 18 ब्लॉक, नौ हॉस्टल, छह आवासीय ब्लॉक, दो डाइनिंग ब्लॉक, एक निदेशक ब्लॉक बन चुके हैं। इसके अलावा दो सब स्टेशन, दो पंप हाउस का कार्य हो चुका है।

आवासीय सुविधा के तहत 1397 प्रशिक्षणार्थियों के हॉस्टल, 12 कर्मचारियों के आवास निर्मित कराए गए हैं। एम्स में अस्थायी ओपीडी का निर्माण 1790 स्क्वायर मीटर में हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विनय द्विवेदी का कहना है कि सांसद सोनिया गांधी ने दो बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर एम्स की ओपीडी शुरू किए जाने की मांग की है।

पर केंद्र सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। देखरेख के अभाव में एम्स की ओपीडी जर्जर हो रही है। यह सीधे तौर से लापरवाही है। इस बात को सोनिया गांधी तक पहुंचाया जाएगा।

वहीं जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि एम्स की ओपीडी के लिए अस्थायी भवन बना है। काम अभी पूरा नहीं हुआ है।

ओपीडी शुरू होने की सूचना आने के बाद अधूरे काम को पूरा कराया जाना है। ओपीडी का स्थायी भवन दरियापुर में ही बनाया जाएगा। वर्तमान समय में एम्स के आवासीय भवन का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed