फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   After three months, the players seen in the stadium, gyms and theaters also opened

तीन महीने बाद स्टेडियम में दिखे खिलाड़ी, जिम व सिनेमाघर भी खुले

Mon, 05 Jul 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
After three months, the players seen in the stadium, gyms and theaters also opened
रायबरेली। तीन महीने बाद सोमवार को जिले के स्टेडियम में खिलाड़ी नजर आए। जिम और सिनेमाघरों के ताले भी खुल गए। स्टेडियम में भले ही कुछ खिलाड़ी पहुंचे और प्रैक्टिस की लेकिन सिनेमाघरों और जिम में कोई नजर नहीं आया। साफ-सफाई और जरूरी इंतजाम पूरे कराए गए। दो-चार दिन में इन जगहों पर पहले जैसी रौनक नजर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तीन महीने पहले कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया था जिससे सब कुछ बंद हो गया था। अनलॉक में धीरे-धीरे राहत मिलनी शुरू हुई। इसी कड़ी में स्टेडियम, जिम व सिनेमाघरों को भी खोलने की अनुमति मिली। शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार सुबह खिलाड़ी भले ही नहीं आए लेकिन शाम को कुछ खिलाड़ियों ने स्टेडियम पहुंचकर प्रैक्टिस की।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि स्टेडियम खोलने के संबंध में आदेश मिलने के बाद साफ-सफाई करा दी गई थी। कोविड-19 प्रोटोकॉल को पूरा कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम भी कर लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छह से नौ बजे तक और शाम को चार से सात बजे तक खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि शाम को ताइक्वांडो और हॉकी के कुछ खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए पहुंचे। दो-तीन दिन में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी।
सिनेमाघरों और जिम की बात करें तो इनके भी ताले खुल गए हैं लेकिन अभी गतिविधियां शुरू नहीं हुई हैं। सोमवार को ताले खुलने के बाद साफ-सफाई कराई गई। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए। सिनेमाघरों में टिकट काउंटर पर कोरोना से सुरक्षा के इंतजाम किए गए। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कुर्सियां दुरुस्त की गईं।
यही हाल जिम का भी रहा जहां जिम संचालकों ने साफ-सफाई के बाद मशीनों को परखा और उन्हें दूर-दूर लगाया ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। फिलहाल सिनेमाघरों और जिम संचालकों का कहना है कि अभी ज्यादा लोगों के आने की संभावना नहीं है। सीमित संख्या में ही लोगों को अनुमति दी जाएगी।
शासन के निर्देशानुसार जिले में कंटेन्मेंट जोन को छोड़कर शेष स्थानों/जोन में धार्मिक स्थलों को सप्ताह के सातों दिन अर्थात शनिवार एवं रविवार को भी खोलने की अनुमति दी गई है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष ने बताया कि परिसर के आकार को देखते हुए एक बार में एक स्थान पर 50 से अधिक श्रद्धालु इकट्ठा न होने पाएं।

उन्होंने यह भी बताया कि सप्ताह के पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार तक) सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स सिनेमाहाल, जिम, स्पोर्ट्स स्टेडियम को समस्त गतिविधियां प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है। मुख्य द्वार पर पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर, सैनिटाइजर के साथ कोविड हेल्पडेस्क स्थापित किया जाए। मास्क, दो गज दूरी, सैनिटाइजर का उपयोग, कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाए। स्वीमिंग पूल पूर्व की भांति अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed