{"_id":"61fd5dbd4f42f35179359826","slug":"after-scrutiny-the-papers-of-16-candidates-were-rejected-raibaraily-news-lko616386127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद 16 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के बाद 16 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज
विज्ञापन
रायबरेली। गहमागहमी के बीच शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। प्रपत्र अधूरे मिलने पर प्रमोद कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी के रामपाल व बछरावां से जस्टिस पार्टी के राम लखन समेत 16 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज कर दिए गए। दावेदारों ने पूरा प्रयास किया, लेकिन समय से प्रपत्र उपलब्ध न करा पाने के कारण उनका नामांकन खारिज कर दिया गया।
सदर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि निर्दल अखिलेश यादव, अभिषेक तिवारी और राजेश कुमार राय का पर्चा खारिज कर दिया गया।
अभिषेक ने 10 के स्थान पर एक प्रस्ताव लगाया था, जबकि अखिलेश व राजेंद्र राय ने अधूरे शपथ पत्र दिए थे। नोटिस देने के बाद भी दावेदारों ने प्रपत्रों को पूरा नहीं कराया।
इसी कारण पर्चों को खारिज कर दिया गया। अब सदर सीट पर 14 उम्मीदवार बचे हैं। हालांकि नाम वापसी के बाद स्थिति साफ होगी।
ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर राजेश कुमार ने बताया कि जांच में अधूरे प्रपत्र मिलने पर निर्दलीय नितिन सिंह, राम कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, दिनेश कुमार, रवींद्र बहादुर सिंह, अमरनाथ, उदयराज, प्रमोद कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी के रामपाल का पर्चा निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
बछरावां विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर सालिगराम वर्मा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। अधूरे प्रपत्रों के कारण जस्टिस पार्टी के राम लखन और निर्दल गुरु प्रसाद का पर्चा खारिज किया गया। नौ उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए हैं। सरेनी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद सुनील कुमार व निर्दल दीप कुमार का पर्चा खारिज किया गया है। 15 उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए हैं। सात फरवरी तक नाम वापसी की जा सकती है।