फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   After registering 175 people told that there is no vaccine

175 लोगों के पंजीयन के बाद बताया कि वैक्सीन खत्म

Wed, 18 Aug 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
After registering 175 people told that there is no vaccine
बछरावां (रायबरेली)। कोरोना टीके को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के लापरवाह अधिकारियों की कलई उजागर हो गई। क्षेत्र के शेषपुर समोधा गांव में टीकाकरण के लिए 175 लोगों का पंजीयन होने के बाद वैक्सीन न पहुंचने पर ग्रामीण भड़क गए। गुस्साए ग्रामीणों ने स्वास्थ्यकर्मियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन

करीब चार घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान को जीप में बैठाकर थाने ले जाने का प्रयास किया। जब ग्रामीणों ने पुलिस की जीप घेरकर सबको साथ ले चलने का दबाव बनाया तो प्रधान को छोड़ा गया। टीका न लगने पर मायूस होकर ग्रामीण लौट गए।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के शेषपुर समोधा गांव के गोझवा मनाखेड़ा में कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया। सुबह साढ़े आठ बजे गांव में मुनादी कराई गई कि गांव में लगे शिविर में पंजीकरण कराकर टीका लगवाएं। जानकारी होने पर उत्साहित लोगों ने शिविर में पंजीयन करवाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में 175 लोगों के पंजीकरण हो गए तो स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन न आने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन न पहुंचने की जानकारी मिलने ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मियों शशिकांत, अमन सिंह व शोभित को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आएगी, आप लोग यहीं रहें। साढ़े तीन बजे तक सैकड़ों लोग शिविर में मौजूद रहे लेकिन वैक्सीन नहीं पहुंची।
इस दौरान हल्का दरोगा अरशद नदीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। बंधक बनाए गए तीनों कर्मचारियों को छुड़ाने के बाद शेषपुर समोधा प्रधान गया प्रसाद यादव को पुलिस जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर लिया। ग्रामीणों ने कहा कि हम सब को थाने ले चलो या फिर प्रधान को छोड़ दो।

ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने प्रधान को छोड़ दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने कहा कि आज प्रीलिस्टिंग कार्यक्रम था। वैक्सीन कार्यक्रम आज नहीं था। जिन लोगों की लिस्टिंग हो जाती है, उनको समय देकर बाद में टीकाकरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed