फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   After killing the young man in a love affair and throwing the dead body in the pond, four brothers are named

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंक, चार सगे भाई नामजद

Sat, 04 Jan 2020 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
After killing the young man in a love affair and throwing the dead body in the pond, four brothers are named
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव के पास गुरुवार को तालाब में एक युवक का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृत युवक की मां की तहरीर पर गांव के ही चार सगे भाइयों के खिलाफ हत्याकर शव को छुुपाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के बूढनपुर गांव निवासी अमरेश (22) पुत्र रामकिशन 15 दिन पहले घर से लापता हो गया था। खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया था। गुरुवार सुबह तालाब में अमरेश का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। घर वालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

युवक की मौत गोली लगने से होने की बात कही गई, लेकिन पीएम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई। चोटों के आधार पर युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंकने की बात सामने आई। मामले में मृतक युवक की मां रामरती ने तहरीर देकर गांव के ही सगे भाइयों वीरेंद्र, विजय, विनय और राज जायसवाल के खिलाफ हत्या कर शव को छुपाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसके बेटे की गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण उसके बेटे की हत्या करने के बाद को तालाब में छुपा दिया गया। थानेदार राकेश सिंह का कहना है कि युवक की मां की तहरीर पर चार सगे भाइयों के खिलाफ हत्या कर शव को छुपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मिल एरिया थाना क्षेत्र के बूढनपुर गांव में रहने वाले जिस अमरेश की हत्या करके शव तालाब में फेंका गया, उसका तिलक हो गया था और 5 मई को शादी होनी थी। विवाह से पहले बेटे की हत्या से घर की खुशियां काफूर हो गईं। घर में तैयारियों के स्थान पर कोहराम मचा है। अमरेश पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मां का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed