फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   After being declared the BJP ticket chaos

टिकट घोषित होने के बाद भाजपा में बवाल

Wed, 25 Jan 2017 12:13 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 25 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
After being declared the BJP ticket chaos
रायबरेली में मंगलवार को डिग्री कॉलेज चौराहे पर सरेनी और सदर में मनचाहा प्रत्याशी देने के विरोध में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह का पुतला फूंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला
जिले में सपा और कांग्रेस के बीच उम्मीदवारों को लेकर अभी रार थमी नहीं कि मंगलवार को नाराज भाजपाई भी मैदान में उतर आए। सदर, हरचंदपुर, सरेनी, सलोन और ऊंचाहार में प्रत्याशी चयन में मनमानी का आरोप लगाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और जिलाध्यक्ष दिलीप यादव का पुतला फूंक नारेबाजी की।
विज्ञापन


भाजपा कैंप कार्यालय में जहां वरिष्ठ पदाधिकारी हालात पर मंथन कर रहे थे। वहीं बाहर नाराज कार्यकर्ता घेराव कर जिलाध्यक्ष का पुतला फूंक अपना विरोध दर्ज करा रहे थेेे। वहीं डलमऊ ब्लॉक प्रमुख मिथलेश कुमारी ने पति को सरेनी से टिकट न मिलने पर समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ दी।
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज चौराहा पर मंगलवार को एकत्र कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और जिलाध्यक्ष दिलीप यादव के खिलाफ नारेबाजी की। प्रत्याशी चयन में मनमानी का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश शुक्ला, रोहित सिंह, अतुल सिंह व राहुल यादव का कहना है कि सदर और सरेनी विधानसभा में डमी प्रत्याशी खड़ा कर दिया गया है। विरोधी दलों से सांठगांठ कर ऐसा हुआ है। सभी ने हाईकमान से दोबारा मंथन करके सही उम्मीदवार चयन करने की मांग की।

भाजपा के त्रिपुला चौराहा स्थित कैंप कार्यालय में हालात काफी बिगड़ रहे। यहां पर सदर, सरेनी, हरचंदपुर, ऊंचाहार, सलोन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान के साथ जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।

यहां तक कि स्थानीय पदाधिकारियों पर विरोधी दलों के साथ सांठगांठ का आरोप भी लगाया। कार्यकर्ताओं का रौद्र रूप देखकर जिलाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी कैंप कार्यालय से बाहर नहीं निकले। इस दौरान सत्य प्रकाश पांडेय, हरेंद्र सिंह, दिलीप जयंत, नरेंद्र कुमार सिंह आदि ने नए सिरे से सर्वे कराकर प्रत्याशी घोषणा की मांग की।

डलमऊ ब्लॉक प्रमुख मिथलेश कुमारी ने समर्थकों के साथ मंगलवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा कर समर्थकों के साथ जन अधिकार मंच में शामिल होकर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। कस्बे में पत्रकारों से कहा कि 10 साल से संगठन से जुड़ी हूं।

पार्टी में जातिवाद, परिवारवाद का बोलबाला है। उनके पति रामबहादुर सरेनी से दावेदार थे, लेकिन उनकी उपेक्षा की गई। इस मौके पर जन अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष लालता प्रसाद मौर्य, प्रेम कुमार, अमर आदि मौजूद रहे।

ऊंचाहार विधानसभा से उत्कृष्ट मौर्य को टिकट मिलने से भाजपाइयों में नाराजगी है। क्षेत्र के घूरी, सरायं अख्ितियार, मेलथुआ, मधवापुर, नेवादा पट्टी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्या और उनके बेटे उत्कृष्ट मौर्य के खिलाफ नारेबाजी की।

कहा स्वामी प्रसाद की छवि हिंदू विरोधी है। दो-तीन दिन में निर्णय नहीं हुआ, तो भाजपा के प्रदेश कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर भोला साहू, सुनील पांडेय, राहुल यादव, आदि मौजूद रहे।


वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप यादव का कहना है कि प्रत्याशियों की घोषणा के बाद हो रहे विरोध की सूचना केंद्र व प्रदेश के पार्टी हाईकमान को दे दी गई है। साथ ही प्रत्याशियों का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को भी समझाया जा रहा है। सबकी बात प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को पहुंचाई जा रही है। पार्टी हाईकमान के निर्देशों पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed