फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Advocates furious over lack of action

Raebareli News: कार्रवाई न होने पर भड़के अधिवक्ता

Wed, 29 Oct 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 29 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Advocates furious over lack of action
लालगंज तहसील परिसर में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
लालगंज। सरेनी क्षेत्र में अधिवक्ता से मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर मंगलवार को बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारी आक्रोशित है। तहसील परिसर में वकीलों ने न सिर्फ प्रदर्शन किया, बल्कि पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और न्याय की मांग उठाई।
विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के मलंग का पुरवा गांव निवासी अधिवक्ता नरेंद्र कुमार के साथ दो दिन पहले गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की थी। पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने उल्टा उन्हें ही धमकाया। यहां तक कि छेड़छाड़ की धारा में फंसाने की बात कही। जानलेवा हमला और चोट लगने के बावजूद पुलिस ने न तो मेडिकल कराया और न ही मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र नाथ की अगुवाई में वकीलों ने सामूहिक रूप से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता रामनारायण श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस का रवैया अधिवक्ताओं के प्रति पक्षपातपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर शैलेश त्रिवेदी, कुलदीप सिंह, दल बहादुर सिंह, वीरेंद्र वर्मा, अशोक शुक्ला, शिवशंकर पांडेय, पंकज मिश्रा, एसबी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed