{"_id":"61213f158ebc3e79ad28ce87","slug":"adm-listened-to-the-complaint-in-salon-and-unchahar-during-the-samadhan-divas-raibaraily-news-lko5922732195","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, दूध लेने के बाद पैसा नहीं दे रहा डेयरी संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, दूध लेने के बाद पैसा नहीं दे रहा डेयरी संचालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार/सलोन। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को तहसीलों में रौनक कम देखने को मिली। सबसे अधिक 75 शिकायतें सलोन तहसील में पहुंचीं। डीएम और सीडीओ फरियादें सुनने नहीं पहुंचे। सलोन में एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाभ और ऊंचाहार में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने शिकायतें सुनीं। सदर तहसील में भी कम लोग आए।
तहसील सभागार ऊंचाहार में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 42 शिकायतें में से पांच मामलों को मौके पर निस्तारित किया गया। सरांयहरदो गांव की दिव्यांग बिटूला ने कच्चा मकान गिर जाने के बावजूद आवास न मिलने की शिकायत की।
कोटरा बहादुरगंज गांव के राजू यादव, राजेश कुमार व हरिलाल सहित एक दर्जन ग्रामीणों ने गांव के डेयरी संचालक पर दूध लेने के बावजूद पैसा न देने की शिकायत की। क्षेत्र के खरौली गांव निवासी ओम प्रकाश में दबंगों द्वारा मेला परिक्षेत्र की सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माण करने की शिकायत की। एसडीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि समाधान दिवस में आईं शिकायतों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सलोन में एडीएम (प्रशासन) रामअभिलाष ने 75 शिकायतों को सुनकर मौके पर चार मामलों को निस्तारित कर दिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, एसडीएम दिव्या ओझा, सीओ इंद्रपाल सिंह, तहसीलदार अजय कुमार, कोतवाल पंकज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में एसडीएम अंशिका दीक्षित ने 44 शिकायतों को सुना।