{"_id":"6362b1126a1146674e04ac2a","slug":"action-raibaraily-news-lko6553178102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के 3.87 करोड़ के कार्यों की होगी जांच, टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत के 3.87 करोड़ के कार्यों की होगी जांच, टीमें गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिला पंचायत की ओर से जिले के पांच ब्लॉकों में 3.87 करोड़ से कराए जा रहे अमृत सरोवरों के जीर्णोद्धार के तकनीकी जांच के आदेश दिए गए हैं। विशेष सचिव के निर्देश सीडीओ ने दो-दो अधिकारियों की पांच टीमें गठित करके कार्यों की गहनता से जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। जांच टीम में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही एक-एक अधिशासी अभियंता को शामिल किया गया है।
जिला पंचायत की ओर से छतोह, सतांव, हरचंदपुर, खीरों और डलमऊ में एक-एक स्थल पर अमृत सरोवरों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इस काम में 3.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मामले में विशेष सचिव ने जिला पंचायत से कराए जा रहे कार्यों की तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं।
शासन के निर्देश पर सीडीओ ने डीपीआरओ व लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता को छतोह के हनुमानगढ़ी, जिला कृषि अधिकारी व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को सतांव ब्लॉक के जगजीवनपुर अमरिया में काम की जांच दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा जिला समाज कल्याण अधिकारी व शारदा खंड दक्षिणी के अधिशासी अभियंता को हरचंदपुर के अचलेश्वर, जिला कार्यक्रम अधिकारी व लोक निर्माण प्रथम खंड के अधिशासी अभियंता को खीरों ब्लॉक के तालेश्वर और बेसिक शिक्षा अधिकारी व सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता को डलमऊ ब्लॉक के तेरुखा में तालाबों के जीर्णोद्धार की तकनीकी जांच सौंपी है। सीडीओ पूजा यादव का कहना है कि विशेष सचिव के निर्देश पर टीमें गठित की गई हैं। रिपोर्ट आते ही शासन को भेजी जाएगी।
इन कार्यों में खामियां की आशंका, होगी तकनीकी जांच
जिला पंचायत के कार्य का नाम लागत (लाखों में)
छतोह के हनुमानगढ़ी कुटिया बाबा अमृत सरोवर का जीर्णोद्धार 60.91
सतांव के जगजीवनपुर अमरिया में अमृत सरोवर का जीर्णोद्धार 59.44
हरचंदपुर के अचलेश्वर में इमिलिया अमृत सरोवर का जीर्णोद्धार 92.79
खीरों के तालेश्वर मंदिर के पास अमृत सरोवर का जीर्णोद्धार 74.15
डलमऊ के तेरुखा के भदनई तालाब का जीर्णोद्धार 99.80
कुल 387.09