फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पर गिरी गाज, सीएमएस का चार्ज छिना

Sat, 02 Jul 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Action
डॉ. नीता साहू, सीएमएस जिला अस्पताल। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। तैनाती के साथ ही अपनी मनमानी कार्यशैली के लिए चर्चित रहीं जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीता साहू की कुर्सी आखिरकार छिन गई।
विज्ञापन

उनका तबादला प्रयागराज में जिला महिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर किया गया है। बिजली गुल होने पर ऑक्सीजन न मिलने से दो मरीजों की मौत व टेंडर प्रक्रिया में मनमानी के मामले में उन पर कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। इसके अलावा आचार संहिता के उल्लंघन मामले में भी उन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी।
अपने छह माह के कार्यकाल के दौरान वह हमेशा विवादों से ही घिरी रहीं। अब सीएमओ सुल्तानपुर के यहां तैनात डॉ. महेंद्र मौर्या को जिला अस्पताल का नया सीएमएस बनाया गया है।
विज्ञापन

बीती 28 जून को जिला अस्पताल में बिजली गुल हो गई थी। इस दौरान पूरे गौतमन भदोखर निवासी गुप्तार सिंह (72) और फुरसतगंज निवासी रामफेर (50) की ऑक्सीजन न मिलने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे तक बिजली कटौती होने के बाद भी जेनरेटर नहीं चलाया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम माला श्रीवास्तव ने जांच की थी।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा से भी इस मामले की अलग-अलग जांच कराकर सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी थी।
सीएमएस ने 10 जनवरी को जिले में ज्वॉइन किया था। महज छह माह के कार्यकाल में ही लगातार विवादों में रहने के बाद शासन ने सीएमएस डॉ. नीता साहू से चार्ज छीन लिया है।
उन्हें प्रयागराज जिला महिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर भेजा गया है। जबकि सीएमओ सुल्तानपुर के यहां तैनात डॉ. महेंद्र मौर्या को जिला अस्पताल का नया सीएमएस बनाया गया है।
जिला अस्पताल में दो मरीजों की मौत के मामले की जांच के बाद सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करके शासन को पत्र भेजा गया है।
सीएमएस को जिला महिला अस्पताल प्रयागराज में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर भेजा गया है। जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के सख्त आदेश दिए गए हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

माला श्रीवास्तव, जिलाधिकारी
सीएमएस के खिलाफ विधानसभा में भी उठ चुका मुद्दा
ऊंचाहार से सपा विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने जिला अस्पताल की सीएमएस के खिलाफ विधानसभा में मामला उठाया था। उन्होंने सीएमएस के कार्यों की जांच के साथ ही उन्हें स्थानांतरित किए जाने का अनुरोध किया था। चर्चा है कि पड़ोसी जिले के एक मंत्री ने भी शासन स्तर पर सीएमएस के तबादले को लेकर पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed