{"_id":"62b20fb07ceeb502dd2c850e","slug":"action-raibaraily-news-lko6362307111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पर भूसे की भरे गोवंश बरामद, पशु चिकित्साधिकारी पर तस्करी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पर भूसे की भरे गोवंश बरामद, पशु चिकित्साधिकारी पर तस्करी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात ट्रक पर लदे 40 गोवंश बरामद हुए। सलोन विधायक अशोक कोरी ने छापा मारकर इन गोवंशों को पकड़ा।
आरोप है कि पशु चिकित्साधिकारी गोवंश की तस्करी करते हैं और उन्हें बिहार प्रांत भेज रहे थे। मौके से एक युवक भी पकड़ा गया है, जबकि अन्य कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
वहीं पशुपालन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि शासन के आदेश पर गोवंशों को संरक्षित करने के लिए उन्हें पकड़ा गया था और ट्रक पर लादकर गोशाला भेजा जा रहा था।
सोमवार देर रात सलोन विधायक अशोक कोरी को सूचना मिली कि सलोन कस्बे के जगतपुर मार्ग पर स्थित आरा मशीन के पीछे बड़े पैमाने पर गोवंशों को ट्रक में भरकर तस्करी करने की तैयारी चल रही है। कुछ देर बाद सूूचना पर विधायक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद सलोन कोतवाल संजय त्यागी और भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस और विधायक के पहुंचने पर कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाते हुुए भाग गए।
मौके पर पशु चिकित्साधिकारी समदर्शी सरोज मौजूद थे। इस दौरान एक युुवक को पकड़ा गया। ट्रक पर रस्सी से कसे और ट्रक पर लदे गोवंशों की स्थिति को देखने के बाद विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। लगभग 40 गोवंशों का मुंह रस्सी से बांधा गया था। विधायक के निर्देश पर पुलिस ने गोवंशों को मुक्त कराया।
पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि वह पशु चिकित्साधिकारी समदर्शी सरोज का ड्राइवर रह चुका है।
पशु चिकित्साधिकारी सलोन से ट्रक में गोवंशों को लादकर बिहार की तरफ सप्लाई करते हैं। गोवंशों को पारी, बिंदागंज, जगतपुर और ऊंचाहार की तरफ से पकड़वा कर उसे सलोन लाते हैं। यहीं से पशु चिकित्साधिकारी गोवंशों की तस्करी का कारोबार करते हैं।
उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा ने बताया कि जो आरोप लगे हैं, उसकी जांच कराई जा रही है। उधर, पशु चिकित्सा अधिकारी समदर्शी सरोज का कहना है कि मुझे फंसाने की साजिश रची जा रही है। ट्रक पर लदे जानवर सिरसिरा गोशाला भेजे जा रहे थे।
क्षेत्र में गो तस्करी का एक बहुत बड़ा रैकेट काम कर रहा है। पशु चिकित्साधिकारी गोवंश तस्करी का काम कर रहे थे। मामले में पशु चिकित्साधिकारी के अलावा अन्य गोवंशों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
अशोक कोरी, विधायक, सलोन
देर रात सूचना मिलने पर सलोन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक से गोवंशों को बरामद करते हुए उन्हें मुक्त कराया। पशु चिकित्साधिकारी पर गोवंश तस्करी का आरोप लगा है। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
आलोक प्रियदर्शी, एसपी
शासन के निर्देश पर गोवंशों संरक्षित करने का अभियान चलाया जा रहा है। पशु चिकित्साधिकारी की तरफ से गोवंशों को पकड़कर उन्हें ट्रक पर लादकर सिरसिरा गोशाला भेजा जा रहा था। अब तक की जांच में पशु चिकित्साधिकारी पर जो आरोप लगे हैं, वह गलत हैं।
केबी सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
पशु चिकित्साधिकारी से जवाब तलब
ट्रक में क्षमता से अधिक गोवंश ले जाया जा रहा था। पशु चिकित्साधिकारी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे मामले में कार्रवाई होगी।
अमित कुमार, एडीएम प्रशासन