{"_id":"62b2105e605b36765801f650","slug":"action-raibaraily-news-lko6362302181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछरावां में विधायक निधि से बनी 10 सडक़ों की टीएसी ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बछरावां में विधायक निधि से बनी 10 सडक़ों की टीएसी ने की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बछरावां विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से बनाई गईं सड़कों की जांच शुरू हो गई है। शासन स्तर पर हुई शिकायत के बाद प्रदेश स्तर पर गठित टेक्निकल ऑडिट कमेटी (टीएसी) की जांच शुरू होने के बाद हड़कंप मच गया है।
टीएसी ने 10 सड़कों की गुणवत्ता की जांच करने के साथ ही निर्माण सामग्री की जांच के सैंपल भी सील करके प्रयोगशाला भेजा है। जांच शुरू होने के बाद हड़कंप मच गया है।
शासन स्तर पर विधायक निधि से बछरावां क्षेत्र में बनवाई गई 10 सड़कों की जांच टीएसी को दी गई है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने बछरावां पहुंचकर सड़कों की जांच की।
विज्ञापन
जांच टीम में एडीएम के अलावा टीएसी के महेंद्र सिंह, आरडीए के सहायक अभियंता मो. अहमद व पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर शामिल रहे।
हनुमंत का पुरवा में विधायक निधि से बनी सड़क की गुणवत्ता को जांचा। बछरावां-लालगंज मार्ग पर बाईपास के पास भी विधायक निधि की सड़क की जांच की। मोती का पुरवा, पुरे मुराइन सहित अन्य स्थानों पर विधायक निधि से बनी सड़कों की गुणवत्ता की जांच की।
टीम ने सड़कों के निर्माण के प्रयोग में लाई गई निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए सड़क को गोदकर निर्माण सामग्री की सैंपलिंग की। सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विधायक निधि से बनी सड़कों की जांच शुरू होने के बाद हड़कंप मच गया है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि बछरावां में विधायक निधि से बनी 10 सड़कों की जांच टीएसी ने की है। गुणवत्ता की जांच के लिए टीम ने निर्माण सामग्री के सैंपल भी भरे हैं। जांच करने के बाद टीम लखनऊ वापस लौट गई है।