{"_id":"62a0d71d936f5c576a4074f6","slug":"action-raibaraily-news-lko6342815188","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अफसरों का वेतन रोका, सहायक श्रमायुक्त से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अफसरों का वेतन रोका, सहायक श्रमायुक्त से जवाब-तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। डीएम माला श्रीवास्तव ने बुधवार को बचत भवन विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में शामिल न होने पर लघु सिंचाई के अधिशाषी अभियंता और सहायक अभियंता व चकबंदी अधिकारी का वेतन विभाग की योजनाओं की जानकारी न देने पर रोक दिया। लापरवाह कार्यशैली पर सहायक श्रमायुक्त से स्पष्टीकरण तलब किया।
बैठक में डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप काम करके अधिकारी समय से कार्यों को पूरा कराएं। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
बैठक में डीएम ने लोक निर्माण विभाग से नई सडक़ों के निर्माण, सेतुओं के निर्माण, सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के संबंध में समय से रोस्टर बनाकर काम पूरा कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति, गांवों के ऊर्जीकरण, खाद व बीज की उपलब्धता एवं वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागाध्यक्षों को शत-प्रतिशत प्रगति लाने के आदेश दिए।
बैठक में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा, डीएसओ विमल शुक्ला, डीसी मनरेगा जीपी कुशवाहा, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वैभव त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।