{"_id":"624f1fb7bcd00809005f51dd","slug":"action-raibaraily-news-lko625056015","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में सचिव भी मिला दोषी, एफआईआर सिर्फ प्रधान पर कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में सचिव भी मिला दोषी, एफआईआर सिर्फ प्रधान पर कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। हरचंदपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अजमतउल्लागंज में विकास कार्यों की जांच में प्रधान और सचिव बराबर के दोषी मिले। प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश हुआ जबकि सचिव को सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
डीएम ने शिकायत मिलने के बाद बीती 30 मार्च को हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र व ब्लॉक की ग्राम पंचायत अजमतउल्लागंज में विकास कार्यों की जांच के लिए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता और जिला कार्यक्रम अधिकारी की टीम गठित की थी।
टीम ने दो दिन में जांच पूरी करके अपनी रिपोर्ट सौंप दी, जिसके बाद प्रधान धर्मेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। बृहस्पतिवार को प्रधान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मामले में डीपीआरओ ने हरचंदपुर के एडीओ (पंचायत) को प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। खास बात यह कि जांच में प्रधान के साथ ही सचिव भी दोषी पाए गए, लेकिन उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया। सचिव को सिर्फ कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
अजमतउल्लागंज पंचायत के खातों के संचालन पर रोक
हरचंदपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अजमतउल्लागंज गांव में विकासकार्यों की जांच में जूनियर हाईस्कूल में मिट्टी भराई में 8872 रुपये और पूर्णमासी के घर से मन्नू के घर से खड़ंजा निर्माण में 19550 रुपये का घपला सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को डीपीआरओ ने पंचायत के खातों के संचालन रोक लगा दी।
उन्होंने ग्राम पंचायत के सभी खातों से लेनदेन अग्रिम आदेशों तक न करने के आदेश दिए गए हैं। यदि लेनदेन किया गया तो यह अनियमितता की श्रेणी में आएगा, जिसके लिए संबंधित दोषी होंगे।
हरचंदपुर ब्लॉक के अजमतउल्लागंज प्रधान के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। वर्तमान सचिव का कहना है कि काम पूर्व है। संबंधित कार्यों से उसका कोई लेना देना नहीं है। सचिव को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खातों के संचालन पर भी रोक लगा दी गई है।
- उमाशंकर मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी