{"_id":"62321a6e4d33ca1861289e14","slug":"action-raibaraily-news-lko621958192","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी में दुकानदार ने छीना नमूना, 19 नमूने सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामारी में दुकानदार ने छीना नमूना, 19 नमूने सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। होली पर मिलावटखोरों के खिलाफ चल रहे छापामार अभियान में मंगलवार को एफएसडीए की टीम को हरचंदपुर में उपेक्षा का शिकार होना पड़ा।
नरेश किराना स्टोर के संचालक ने लायन ब्रांड पापड़, के नमूने को छीन लिया। बाद में थाने में मुकदमा दर्ज कराए जाने की चेतावनी देने के बाद नमूना वापस तो कर दिया, लेकिन नमूने पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया।
मामले में उसकी दुकान के लाइसेंस के नमूनों को निरस्त करने की संस्तुति कर दी गई है। टीम ने शहर के खोवामंडी, लालगंज, डलमऊ, सरेनी, ऊंचाहार क्षेत्रों में छापामारी करके खोवा, पनीर, रंगीन कचरी, छेना मिठाई सहित 19 नमूने सील किए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
सीएफएसओ इंद्र बहादुर यादव के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने जिले भर में ताबड़तोड़ मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। हरचंदपुर में नरेश किराना स्टोर से लायन ब्रांड पापड़ का नमूना भरने के बाद दुकानदार नाराज हो गया। दुकानदार ने नमूने को छीन लिया।
विज्ञापन
इससे अफरातफरी मच गई। थाने में मुकदमा दर्ज कराए जाने की चेतावनी दिए जाने के बाद दुकानदार ने नमूना तो वापस कर दिया, लेकिन नमूने पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया।
कार्रवाई में सहयोग न करने के साथ ही नमूना छीनने के प्रयास पर उसकी दुकान के लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति कर दी गई है।
टीम ने शहर स्थित खोवामंडी में विजय कुमार के चीनी युक्त खोवा, मनोज कुमार के देशी घी, गदागंज चौराहा स्थित जयकरन की दुकान से मैदा, दिलदार स्वीट्स मुराईबाग से खोवा, टीटू बेकरी मुराईबाग से नमकीन, तिवारी खोया भंडार ऊंचाहार चौराहा से खोवा, बडकुल स्वीट्स ऊंचाहार से छेना मिठाई, अचलेश्वर रहवा निवासी सुरेंद्र कुमार के खोवा, रहीम जनरल स्टोर गुरुबख्शगंज से पापड़, राधे-राधे स्वीट्स गुरुबख्शगंज से खोवा, यादव मिष्ठान मंडी लालगंज से देशी घी व छेना, गांधी चौराहा लालगंज स्थित राम कुमार की दुकान से रंगीन कचरी, महादेव स्वीट़्स पूरे पांडेय लालगंज से छेना रसगुल्ला, केशव जनरल स्टोर सरेनी से पापड़ कौश ब्रांड, गल्लामंडी लालगंज से नमकीन, न्यू चौहान रेस्टोरेंट एंड स्वीट्स सरेनी से पनीर और पूरे पांडेय स्थित विजय बहादुर की दुकान से सरसो तेल का नमूना भरा।