फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

लखनऊ के धरने में शामिल हुए 60 चालक-परिचालक, दो-दो हजार जुर्माना

Sat, 18 Sep 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। परिवहन निगम के संविदा चालक और परिचालक मनमानी पर अमादा हैं। सात सितंबर को बिना अनुमति के लखनऊ में आयोजित धरने में शामिल होने गए 60 संविदा-चालकों-परिचालकों पर शिकंजा कसा गया है।
विज्ञापन

सभी पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाकर 1.20 लाख रुपये वेतन से वसूलने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही संविदा कर्मचारी संघ के छह लोगों को डिपो से बाहर स्थानांतरित करने की संस्तुति भी कर दी गई।
विज्ञापन

सात सितंबर को रोडवेज के संविदा चालकों और परिचालकों का लखनऊ में धरना था। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को बिना सूचना दिए 60 चालक व परिचालक लखनऊ धरने में शामिल होने के लिए चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बसों का संचालन प्रभावित हो गया था। इससे निगम को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। मामले में एआरएम अक्षय कुमार ने गंभीर रुख अपनाते हुए सभी 60 संविदा चालक व परिचालकों पर शिकंजा कसा है।
सभी पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए वेतन से 1.20 लाख रुपये की कटौती के आदेश दिए हैं। इसके अलावा छह संविदा कर्मियों का तबादला डिपो से बाहर करने की संस्तुति करके क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेज दिया है। अन्य कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
आठ क्विंटल लगेज मिला, परिचालक की संविदा खत्म
एआरएम ने प्रयागराज से लखनऊ जा रही बस को चेक किया था। बस पर आठ क्विंटल से अधिक सामान लादा गया था, लेकिन सामान से संबंधित किराए के लिए टिकट नहीं काटा गया था। यही नहीं सामान के साथ बस पर कोई सवार भी नहीं था। मामला पकड़ में आने के बाद एआरएम ने संविदा परिचालक मो. नईम की संविदा खत्म कर दी है।
अनुशासनहीनता में दो परिचालकों की नौकरी गई
अनुशासनहीनता करने पर एआरएम ने दो संविदा परिचालकों को सेवा से मुक्त कर दिया है। परिचालक विवेक सिंह बिना सूचना के लंबे समय से काम पर नहीं आ रहे थे। नोटिस के बाद भी जवाब न देने पर संविदा खत्म कर दी गई है। इसी तरह संविदा परिचालक पीयूष दीक्षित को भी अनुशासनहीनता में बाहर कर दिया गया है।

बिना अनुमति के लखनऊ धरने में गए 60 संविदा चालकों-परिचालकों पर दो-दो हजार जुर्माना लगाया गया है। छह संविदा कर्मियों को डिपो के बाहर स्थानांतरित करने की संस्तुति की गई है। तीन संविदा परिचालकों की सेवा समाप्त की गई है।
अक्षय कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed