फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

56 लीटर ब्रांडेड ऑयल सील, तीन के नमूने भरे

Tue, 13 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। सहायक खाद्य आयुक्त एके सिंह की समीक्षा बैठक के बाद एफएसडीए ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को अलग-अलग टीमों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। घोरवारा में 56 लीटर ब्रांडेड सरसों का तेल सीज कर दिया गया है। वहीं तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

एफएसओ अरुण कुमार ने मंगलवार को डलमऊ क्षेत्र के घोरवारा में बृजेश कुमार की दुकान का निरीक्षण किया। हिंद हेल्थ ब्लेंडर इडिबल ऑयल संदिग्ध लगने पर नमूना सील करने के साथ ही एक लीटर के 56 बोतल तेल सीज कर दिया।
विज्ञापन

उधर, सलोन में एफएसओ अमरनाथ ने संतोष ट्रेडर्स श्याम ब्रांड पामोलीन का नमूना भरा। इसके अलावा साकेत नगर परशदेपुर में माता भीख की दुकान से सरसों के तेल का नमूना सील किया। अभिहित अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। नमूनों की जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed