फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   action

पूर्व डीडीसी सदस्य समेत चार अपराधी जिला बदर, दो के शस्त्र लाइसेंस डीएम ने किए निरस्त

Tue, 23 Feb 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
action
रायबरेली। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने पूर्व डीडीसी सदस्य समेत चार अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। साथ ही दो लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। डीएम के मुताबिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव निवासी नई बस्ती कस्बा मुंशीगंज के आपराधिक इतिहास तथा अन्य साक्ष्यों को देखते हुए छह माह तक की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नान बाबू सिंह निवासी कक्केपुर थाना महराजगंज, सतीश कुमार उर्फ नान्हू निवासी ग्राम पिंडारी खुर्द, राममोहन पांडेय निवासी पूरे पंडित मजरे पकरा गिरिफ्ता थाना भदोखर एवं भोला यादव उर्फ दीपक निवासी मुंशीगंज थाना भदोखर को भी उनकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए छह माह के लिए जिला बदर किया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त शिवशंकर मिश्रा उर्फ चंदू निवासी नथईपुर मजरे बेलाभेला थाना भदोखर, जगदेव निवासी ग्राम हुलसा खेड़ा मजरे जोहवाशर्की थाना हरचंदपुर के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा राजराम निवासी ग्राम बख्तावरखेड़ा मजरे मलपुर बछरावां, अखिलेश निवासी बख्तावरखेड़ा मजरे मलपुर थाना बछरावां के अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed