फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

गोसंरक्षण केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण, पीली ईंटें देख भड़के

Fri, 01 Jan 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही प्राथमिकता में शामिल गोसंरक्षण केंद्रों के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। बछरावां क्षेत्र के सेहंगो पश्चिम गांव में निर्माणाधीन वृहद गोसंरक्षण केंद्र में शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान पीली ईंटें देखकर डीएम वैभव श्रीवास्तव भड़क गए।
विज्ञापन

घटिया ईंटों को हाथ में लेकर जैसे ही सीवीओ डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह ने जमीन पर गिराया, ईंट टूट गई। इसके अलावा अन्य निर्माण सामग्री भी मानकों के विपरीत मिली। डीएम ने कार्यदायी विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए गुणवत्ता सुधारने के आदेश दिए।
विज्ञापन

करीब 1.20 करोड़ की लागत से बछरावां क्षेत्र के सेहंगों पश्चिम गांव में वृहद गौसंरक्षण केंद्र के निर्माण का काम ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग (आरईडी) को दिया गया है। पिछले मार्च महीने में ही बजट मिल गया था, लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की नाकामी और मनमानी के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका था। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने आते से काम शुरू कराने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम अन्य अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता को जांचने के लिए सेहंगो पश्चिम गांव पहुंचे तो ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग की मनमानी सामने आ गई। सामने ही पीली ईंटें देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने ईंटों की गुणवत्ता की जांच कराई। जमीन पर गिरते ही ईंटें टूट गईं। अन्य निर्माण सामग्री भी मानकों पर खरी नहीं उतरी। डीएम ने आरईडी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य में सुधार लाने के आदेश दिए। ईंटों को तुरंत हटाने के आदेश दिए।

बछरावां में दीवार पर बनी पेंटिंग की तारीफ की
नगर पंचायत बछरावां में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का शुक्रवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। गौशाला की बाउंड्री पर छात्र-छात्राओं व बच्चों द्वारा की पेंटिंग की तारीफ की। डीएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी परखी। जल्द ही मानकों को ध्यान में रखते हुए काम को पूरा कराने के आदेश दिए। गौशाला में सोलर पैनल सिस्टम की व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed