फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Accused of murdering sister, brother-in-law, in suspected circumstances of elderly

बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, बहन-बहनोई हत्या करने का आरोप

Wed, 31 Jul 2019 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of murdering sister, brother-in-law, in suspected circumstances of elderly
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेटे ने अपनी बहन-बहनोई पर ही पिता की हत्या करने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

रायबरेली शहर के नया पुरवा निराला नगर निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुबख्शगंज थाने पर एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि उसके पिता शिवहर्ष सिंह को कुछ दिन पूर्व उसकी बहन जलकुमारी, बहनोई इंद्र बहादुर सिंह, भांजी नेत्रा सिंह व तुलसा देबी अपने साथ गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सरांय डिगोसा गांव लिवा ले गये थे। उनके साथ विशाल मिश्रा भी थे।
विज्ञापन

बेटे वीरेंद्र का आरोप है कि मंगलवार को लखनऊ स्थित एक अस्पताल में उसके पिता की मौत हो गई। आरोप है कि जो लोग उसके पिता को उसकी अनुपस्थिति में उठाकर ले गये थे, उन्हीं लोगों ने संपत्ति के लालच में उसके पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने शिवहर्ष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेदार राकेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बुजुर्ग की मौत की बात सामने आएगी। बेटे ने अपनी बहन-बहनोई आदि पर मर्डर करने की आशंका जताई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed