फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accused of murdering his son

Raebareli News: बेटे की हत्या करने का लगाया आरोप

Sat, 31 May 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 31 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
accused of murdering his son
रायबरेली l खीरों के ग्राम केतनापुर में 21 मई को युवक को शव जामुन के पेड़ से फंदे से लटका मिला था। मामले में युवक के पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि बेटे की हत्या ससुरालवालों ने की है। खास बात यह है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने की पुष्टि हुई है। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के ग्राम रखमापुर आकमपुर निवासी बाल किशन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि उनके छोटे बेटे शिवपाल का विवाह ग्राम केतनापुर खीरों निवासी बचोले की पुत्री कांती देवी से साथ हुआ था। शिवपाल रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता था। कांती अपनी ससुराल में कम रहती थी। अप्रैल में सास-ससुर को बताए बिना घर में ताला लगाकर कीमती सामान रिक्शे में लादकर अपने मायके चली गई।
विज्ञापन

20 मई को शिवपाल शहर से गांव आया और पत्नी को ना पाकर उसी दिन अपनी ससुराल ग्राम केतनापुर गया। अगले दिन 21 मई को शिवपाल का शव ग्राम केतनापुर में पेड़ से फंदे से लटका मिला। बाल किशन ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र शिवपाल को ससुराल में बंधक बनाकर मारापीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में शव को फंदे से लटका दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई का जिक्र किया गया है। उसके बाद भी पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed