फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

बोलेरो ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे दो दोस्तों को रौंदा

Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
accident
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में एक युुवक की सीएचसी में मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भदोखर के पूरे कैथन मजरे मुलियामऊ गांव के ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा लेकर डलमऊ गंगाघाट पर विसर्जन करने जा रहे थे। गांव निवासी अंकित कुमार श्रीवास्तव उर्फ मोनू (35) अपने दोस्त मनोज कुमार (28) के साथ बाइक पर सवार होकर डलमऊ जा रहा था।
विज्ञापन

तभी मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग स्थित मधुकरपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों दोस्त घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां अंकित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मनोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल पंकज तिवारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन करने गए दो युवक घायल
जगतपुर। पूरे चिरई मजरे दौलतपुर गांव निवासी लाल बहादुर व राजेश गोकना गंगाघाट प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। विसर्जन के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी ऊंचाहार क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां राजेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed