फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

पक्की छत ढहने से महिला और दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत

Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
accident
गदागंज/शिवगढ़ (रायबरेली)। बारिश के दौरान पक्की छत व कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। गदागंज के मुतवल्लीपुर गांव निवासी मो. रियाज रोजी-रोटी के चक्कर में शहर में रहता है, जबकि उसकी पत्नी सरवरी बानो (48) पांच बच्चों के साथ घर पर रहती थी। बुधवार शाम बारिश हो रही थी।
विज्ञापन

सरवरी के बच्चे घर के बाहर थे। इसी दौरान घर की पक्की छत भरभराकर ढह गई। इससे सरवरी बानो मलबे में दब गई। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे हसीब ने बताया कि हम लोग घर से बाहर थे। सूचना पर घर पहुंचा तो मां की मौत हो चुकी थी। थानेदार अरविंद सिंह का कहना है कि बारिश के कारण सीलन आने से छत ढही और मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

शिवगढ़ के सकतपुर मजरे बसंतपुर गांव निवासी दुखी (60) गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे घर के पास लगे हैंडपंप पर स्नान करने गया था। इसी दौरान पड़ोसी किशन की जर्जर दीवार बारिश के चलते ढह गई। इससे दुखी मलबे में दब गया। शोरगुल पर घरवाले पहुंचे और उसे मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घरवालों का कहना था कि दीवार काफी जर्जर थी। काफी पहले हम लोगों ने पड़ोसी से दीवार गिराने की बात कही थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। थानाध्यक्ष राकेशचंद्र आनंद का कहना है कि हादसे की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed