{"_id":"62b361d37df4fb6fc84d188b","slug":"accident-raibaraily-news-lko6363631134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन ने टहलने के लिए निकली दो महिलाओं को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन ने टहलने के लिए निकली दो महिलाओं को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बेकाबू वाहन ने भोर में टहलने निकली दो महिलाओं को रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कुसुढ़ी सागरपुर गांव निवासी विमलेश पांडेय (45) और मधुबाला पांडेय (53) बुधवार तड़के टहलने निकली थीं। इसी दौरान महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मधुबाला को सीएचसी महराजगंज ले जाया गया, यहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत
अमावां। मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। इसमें एक किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक एक बाउंड्रीवॉल को तोड़ते हुए घर में घुस गया। गनीमत रही कि घर के सदस्य हादसे में बाल-बाल बच गए।
पूरे बनिया मजरे बंदीपुर गांव निवासी हेमराज (14) गांव के ही अपने साथी रिंकू (14) के साथ पूरे ठकुराइन गांव में निमंत्रण से वापस लौट रहा था। तभी दाउदनगर के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक दोनों की साइकिल में टक्कर मार दी।
ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों को कुचलने के बाद सड़क किनारे बने विनोद कुमार सिंह के घर की बाउंड्री को तोड़ते हुए ट्रक घर में घुस गया। हादसे में हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। उधर, थानेदार रेखा सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
कई वाहन आपस में भिड़े, ट्रक चालक घायल
जगतपुर। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को कई वाहन आपस में भिड़ गए। इसमें एक ट्रक चालक घायल हो गया। लखीमपुर जिले के पियरहा गांव निवासी रिंकू बुधवार को ट्रेलर लेकर रुद्रपुर से छत्तीसगढ़ जा रहा था, तभी चांदमऊ नहर के पास एक ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रेलर टकरा गया।
देखते ही देखते दो ट्रक पीछे से ट्रक में टकरा गए। हालांकि गनीमत यह रही कि ट्रक के ही ड्राइवर देशराज निवासी जरौला थाना भदोखर को हल्की चोटें आईं। अन्य लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।