{"_id":"627aa995b2b9d543563e005c","slug":"accident-raibaraily-news-lko629981369","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार बिजली के पोल से टकराई, बचा बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार बिजली के पोल से टकराई, बचा बड़ा हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशदेपुर (रायबरेली)। सलोन-जायस मार्ग पर मटियारा चौराहे के पास बेकाबू बोलेरो में टकराने के बाद कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
कार सवार लोग बाल बाल बच गए। गनीमत रही कि अंडरग्राउंड केबल की वजह से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित नहीं हुई।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी अनुज उपाध्याय अपने साथियों के साथ सोमवार रात परशदेपुर चौकी क्षेत्र के पदुमपुर गांव बरात में गए थे।
लौटते समय मटियारा चौराहे के पास सलोन की तरफ से आ रही बोलेरो के पिछले हिस्से से कार टकराकर बेकाबू हो गई। इसके बाद बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद बोलेरो का टायर फट गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। विद्युत उपकेंद्र परशदेपुर के अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि कार की टक्कर से पोल झुक गए हैं। अंडरग्राउंड केबल होने की वजह से हादसा टल गया। चौकी इंचार्ज निखिलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।