फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

बेकाबू कार खड्ढ में गिरी, एक की मौत, चार घायल

Sun, 01 Aug 2021 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
accident
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड्ढ में गिर गई। इससे कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के थाना लंभुआ क्षेत्र के गांव पूरे भोला निवासी वंदना पांडेय डीह थाना क्षेत्र के रोखा गांव अपने भाई को राखी देने गई थी, वहां से वापस जाते समय सलोन-जायस रोड पर पशु चिकित्सालय की पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

इससे कार सवार वंदना पांडेय, अदिति पांडेय, चक्रधर पांडेय निवासी पूरे भोला थाना लंभुआ, महेश तिवारी निवासी कर्नलगंज कानपुर व चालक वेदप्रकाश निवासी पूरे ताला खजुरी थाना गौरीगंज घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी नसीराबाद ले जाया गया, जहां चक्रधर पांडेय की हालत गंभीर देख चिकित्सक जिला अस्पताल के लिए रेफर किया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed