फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

बेकाबू ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, बेटी जख्मी

Tue, 27 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
accident
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुंशीगंज बाईपास पर बेकाबू ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि बेटी जख्मी हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब तीनों लोग बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पिता-पुत्र की मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के हरिरामपुर टिकरा गांव निवासी सूर्यभान तिवारी (48) दीवानी कचहरी में अधिवक्ता थे। शाम करीब चार बजे बेटे हर्ष तिवारी (19), बेटी प्रिया (12) के साथ बाइक पर सवार होकर शहर से गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर मुंशीगंज बाईपास के पास पहुंचे, तभी लखनऊ से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

अधिवक्ता सूर्यभान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे हर्ष तिवारी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। बेटी प्रिया को मामूली चोटें आईं। हादसे की जानकारी पर थानेदार पंकज तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानेदार का कहना है कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed